Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने पार्टनर को अच्छी तरह कैसे जानें
हर फीमेल, जिसके साथ भी रिलेशन में होती है, उसे भली - भांति जानने की इच्छा रखती है। लेकिन अपने पार्टनर के बारे में साधारण तरीकों से खास बातें जानने को कम ही मिल पाती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह नहीं जानती और समझती हैं तो उन्हे हैंडल करने में कई दिक्कतें भी आती हैं। पुरूष अक्सर अपना अलग स्पेस चाहते है और उसी में रहना पसंद करते है, उनका कम्फर्ट जोन महिलाओं की समझ से अलग होता है। ऐसे में आपके पार्टनर की क्या पसंद है, उसकी क्या उम्मीदें है और वह आपसे क्या अपेक्षाएं रखता है, यह सब कुछ जानना बहुत मुश्किल होता है।
अगर आप अपने पार्टनर को सही तरीके से जान लेती हैं तो उन्हे हैंडल करने में, उनको सर्पोट करने में और उन्हे सही तरीके से ट्रीट करने में मदद मिलती है। आप कई तरीकों से उनकी आदतों, उनके शौक, उनके सर्किल और अन्य बातों के बारे में जान सकती हैं। यहां पार्टनर को जानने के कुछ खास तरीकों के बारे में बताया जा रहा है :

1) आहिस्ता - आहिस्ता जानें : सबसे पहले अपने पार्टनर को समय दें, उनसे कुछ भी छुपाएं नहीं। रिश्ते में सच्चाई रखें और एक - दूसरे का पूरी तरह ख्याल रखें। एकदम से एक ही दिन में उनके बारे में सबकुछ जानने की कोशिश न करें, धीमे - धीमे उनके बारे में जानें।
2) सवाल पूछें : अपने पार्टनर के साथ उनके पसंदीदा विषय पर बातचीत करें और फिर धीरे - धीरे उनके कम्फर्ट जोन में ही रहकर सवाल पूछ लें। सवाल पूछने के बाद एकदम से जबाव न मांगे, उन्हे सोचने और समझने का मौका दें। इस तरीके से आपको उनके बारे में उनसे ही जानकारी हासिल होगी।
3) बताएं और जानें : अपने पार्टनर पर सवालों की बौछार करने से पहले उन्हे सोचने और समझने का मौका दें। उनके साथ अच्छी बातचीत करें। कुछ अपने बारे में बताएं, कुछ उनके बारे में जानें। आपस में अच्छी बातचीत करने से आप उनके बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल कर सकती हैं।
4) उनके काम के बारे में जानें : आपका पार्टनर किस काम को बखूबी कर लेता है या वह ऑफिस में किन कामों को अच्छी तरह कर लेते है, यह जानना जरूरी है। उनके काम - काज के बारे में आप डायरेक्ट उन्ही से पूछ सकती हैं या किसी पार्टी आदि में उनके फ्रैंड्स से भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं।
5) उनके दोस्तों के बारे में जानें : अपने पुरूषमित्र या पार्टनर के बारे में जानने के लिए उनके क्राउड को समझना भी जरूरी होता है। उनके ग्रुप में वह किनके साथ रहते हैं, उनके दोस्तों के बीच वह किन कामों के लिए फेमस हैं, उनकी शैतानियों आदि के बारे में जानें। इससे आपको उनकी पसंद और नापसंद के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।
6) अच्छे श्रोता बनें : अपने पार्टनर को जानने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उनकी हर बात को ध्यान से सुनें। उनकी बातों को ध्यान से सुनकर सोचसमझ कर प्रतिक्रिया दें। अगर आप उनकी हर बात ध्यान से सुनेगी तो वह आपसे हर बात शेयर करेंगे, हर फीलिंग शेयर करेंगे और अपने बारे में खुलकर बातचीत करेगें।



Click it and Unblock the Notifications
