Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
फेसबुक पर कपल्स के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
आजकल फेसबुक से लेकर ट्वीटर पर लोगों को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताना काफी रास आने लगा है। हर कोई इस सोशल साइट्स पर खुल्लमखुल्ला अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहता है। कई बार लोग गलत जानकारी भी दे देते है लेकिन यह बात सोशल साइट्स एटीकेट्स के खिलाफ है।
अगर आप इंगेज, शादीशुदा या एक रिश्ते में है तो अपनी ऑनलाइन एक्टीविटी पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। हर कपल्स को सोशल साइट्स पर अपने रिश्ते के बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिये, कई बार ऐसा झूठ उनके बीच मतभेद का कारण बनकर उभर आता है। अगर आप हमेशा एक जोड़े के रूप में खुश रहना चाहते है तो अपनी ऑनलाइन एक्टीविटी पर ध्यान दें और इन टिप्स को फालो करें।

फेसबुक पर कपल्स के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
1) फेक आईडी का इस्तेमाल न करें : कई लोग बेहद शैतान प्रवृत्ति के होते है। वह फेक आईडी से चैट करते है और अपने पार्टनर को ही फ्रैंड बनाकर उसे परेशान करते है। यह एक अच्छा सिग्नल नहीं है, ऐसा न करें। सही और वैलिड आईडी बनाएं और अपनी जानकारी सही रखें। कमिटेड हैं तो फेसबुक पर कभी न करें ये गलतियां
2) सही दोस्त रखें : सोशल साइट्स पर कभी भी उन दोस्तों को शामिल न करें, जो आपके और आपके पार्टनर के बीच दरार का कारण बन सकते है, ऐसे दोस्तों से ऑनलाइन जुड़ना घातक साबित होता है। अगर आपका कोई पास्ट हो, तो उससे जुड़े लोगों को भी अपनी लिस्ट से हटा दें तो बेहतर होगा। हो सकता है कि ऐसा करने पर आपको शुरूआत में थोड़ा तकलीफ हो, लेकिन बाद में आपके लिए यह निर्णय सही साबित होगा।
3) बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंशियल न हों : अपनी सोशल साइट्स आईडी पर बहुत ज्यादा जानकारियों को गोपनीय न रखें, इससे आपके पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है। ऑनलाइन जो भी करें, उसे अपने पार्टनर से न छुपाएं। पिक्चर, चैट या नए दोस्तों के बारे में संक्षिप्त में बता दें, तो बेहतर होगा।
4) रिलेशनशिप स्टेट्स न छुपाएं : अगर आप किसी प्रकार के रिलेशन में है तो कभी भी फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को न छुपाएं। इससे आपके पार्टनर के मन में आपके लिए अच्छी फीलिंग नहीं आएगी और कई बार आपको भी झेंप महसूस हो सकती है कि आप सभी के सामने झूठ बोल रहे है।
5) पिक्चर्स अपलोड करें : अगर आप अपने पार्टनर के साथ है तो समय-समय पर उनके साथ अपने पिक्चर अपलोड करते रहें। यह कोई शर्म की बात नहीं है लेकिन ऐसा करने से आप दोनों के बीच का प्यार बढ़ेगा। बस ध्यान रहें कि हद से ज्यादा पर्सनल पिक्चर को कभी भी अपलोड़ न करें, वरना आप दोनों को एम्बेरस भी होना पड़ सकता है। पिक्चर अपलोड़ करते समय अपने पार्टनर को भी टैग कर सकते है।
6) अपनी वॉल को क्लीन करें : किसी भी नए रिश्ते में जाने से पहले अपनी फेसबुक वॉल से लाइफ इवेंट को डिलीट कर दें, वरना आपके पार्टनर को पता चल जाएगा कि आपके पास्ट में आपके साथ कौन-कौन था और आपके दोस्तों के ओपन कमेंट भी आपके रिश्ते की नाव को डुबो सकते है। अपनी प्रोफाइल को हमेशा सही रखे ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।



Click it and Unblock the Notifications
