Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वह 9 बातें जो ढूंढता है हर पुरुष अपनी होने वाली पत्नी में
अक्सर लड़कियां सोंचती हैं पुरुषों को ऐसी पत्नियां चाहिये जो उनके घर का सारा काम करे और उनके लिये खाना बनाए यानी की उन्हें केवल एक नौकरानी चाहिये।
मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, हर पुरुष अपनी होने वाली पत्नी में कुछ खास बातें जरुर तलाशता है। उन्हें भी अपनी फैमिली बनानी है, प्यार करना है और खुद भी प्यार करवाना है।
READ: शादी के तुरंत बाद पार्टनर से ना करें ये बातें, नहीं तो हो जाएगी कलह
जिस तरह लड़कियां अपने होने वाले राजकुमार के बारे में सपने बनती हैं, उसी तरह लड़के भी इस बात को ले कर बेचैन हो जाते हैं। अगर आप सोंचती हैं कि हर पुरुष को केवल अच्छा खाना और अच्छा सेक्स चाहिये तो इस सोंच की बुनियाद पर आपको अपना पार्टनर मरतेदम तक नहीं मिलेगा।
आज हम इसी बात से पर्दा उठाएंगे कि पुरुषों को अपनी होने वाली पत्नी के अदंर क्या क्या गुण चाहिये, जो शायद ही वो किसी से शेयर करते हों। आइये दखें नीचे की स्लाइड्स पर...

पति की बातों को समझे
हर पुरुष चाहता है कि उसे समझा जाए ना कि उसके बुरे समय में उसी को दोषी ठहराया जाए। वे चाहते हैं कि उनकी आदतों और शौक को उनकी होने वाली बीवी समझे।

ड्रामेबाज़ ना हो
पत्नी अगर अपने पति पर नाराज़ है और घर की बात को घर तक ही सीमित रखती है तो पति के लिये कोइ चिंता की बात नहीं है। पर अगर वह इस गुस्से को अपने दोस्तों, परिवारजनों और पड़ोसियों तक फैलाती है तो पति के लिये यह ड्रामा झेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

वफादारी है सबसे जरुरी
जहां महिलाओं को झूठ सहने की आदत होती है वहीं पुरुषों को झूठ से सख्त नफरत होती है। वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी उनसे कोई भी सच छुपाए या फिर झूठ बोले।

उसे होना चाहिये बिल्कुल घरेलू
लड़के चाहते हैं कि जब वे थके हारे घर को लौटें तो उनकी पत्नी उनके लिये अपने हाथों से खाना बना कर सर्व करे और उनका हाल चाल पूछे।

खाना बनाना आता हो
आज की मॉडर्न लड़कियां किचन में थोड़ा कम ही समय बिताना पसंद करती हैं। उनके लिये कुकिंग में समय बर्बाद करना जैसा होता है। पर पुरुषों को तो घर पर बीवी के ही हाथ का बना हुआ खाना ही रास आता है। तो पुरुष अक्सर वही लड़कियां ढूंढते हैं जो खाना बनाने में एक्सपर्ट हों।

होनी चाहिये रोमांटिक
पुरुषों को भी अच्छा लगता है जब उन्हें कोई रोमांटिक डिनर पर ले जाए या फिर मैसेज या बातें करे। केवल एक साथ टीवी देख कर या साथ सोने भर से ही रोमांस नहीं जागता। कई पुरुष घर के बाहर ज्यादा समय बिताते हैं क्योंकि उनकी बीवियां या तो बोरिंग होती हैं या फिर आलसी।

जो दे उन्हें पर्सनल स्पेस
जिस तरह से महिलाओं को अपनी जिंदगी में थोड़ा निजी पल चाहिये होता है उसी प्रकार से पुरुषों को भी कुछ देर के लिये अकेला रहना पसंद होता है। अगर आपका पति कुछ देर के लिये पार्क में अकेला टहलने जाए तो यह बिल्कुल भी ना समझे कि उसका बाहर कहीं चक्कर है। हो सकता है कि वह अपनी समस्याओं, इच्छाओं या गोल पर विचार करने के लिये थोड़ा अकेले में समय चाहता हो।

बातों को सुनने वाली हो
शायद आप ना जानें पर लड़के किसी भी बात को बड़ी ही ध्यान से सुनते और समझते हैं। इसलिये वह भी यही चाहते हैं कि उनकी पार्टनर भी उनको सुने।

थोड़ी शांत हो
शांति की कीमत भला कौन नहीं समझता। पतियों को ऐसी पत्नी बिल्कुल भी नहीं चाहिये जो घर की शांति को हर वक्त भंग करती फिरे। पता चला पति घर पर थका हारा आए और पत्नी उसके सामने पड़ोसियों की गॉसिप करने बैठ जाए।



Click it and Unblock the Notifications
