Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पति पत्नी में ऐसी फालतू चीज़ों को ले कर भी होते हैं तलाक...
आपने तलाक के कई गंभीर मामलों को सुना और देखा होगा। हो सकता है कि एक साथी दूसरे साथी को धोखा दे रहा हो, या पति पत्नी के बीच पैसों से संबंधित कोई समस्या है या कभी कभी मानसिक तौर पर भी एक दूसरे के साथ जुड़ाव न होने के कारण पति पत्नी आपसी समझौते से तलाक लेते हैं।
शादी कोई खेल नहीं है। यह कुछ समझौते और बलिदान मांगती है जिसके बदले में आपको प्यार करने वाला एक परिवार मिलता है। आप इस प्रकार इससे बच नहीं सकते। जब आप ऐसे अनोखे कारण सुनेंगे जिनके कारण पति पत्नी तलाक लेते हैं तो आपको कैसा लगेगा? क्या आपका विश्वास, प्यार और दोस्ती से भरोसा नहीं उठ जाएगा?
आप इस पर हंसने वाले हैं या इस विषय पर गंभीरता से सोचने वाले हैं? जो भी हो, यहाँ तलाक के कुछ अनोखे कारण बताए गए हैं। इसे पढ़ें और सोचें कि क्या आपने कभी ऐसा विचार किया था? आखिरकार इसके द्वारा आप अपने साथी को डरा सकती हैं जब भी वे ऐसी अजीब हरकतें करें।

खर्राटे भरना
क्या आपको ऐसा लगता है कि किसी भी समय आप पर मिसाइल गिर सकती हैं? तो यह आपके पति के खर्राटों की आवाज़ है। तलाक देने के बजाय उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएँ।

नींद में चलना
तलाक के कारणों में यह एक प्रमुख कारण है। यदि आपके साथी को इस प्रकार की समस्या है तो उसका उपचार करवाएं न कि उन्हें तलाक दें। जब वे जाग रहे हों तब उनसे बात करें तथा आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की मदद लें।

सोते समय आपसे झगड़ा करना
जी हाँ, बहुत लोगों को ऐसे आदत होती है। आपकी पत्नी आपका तकिया नहीं है। अत: सावधान रहें। यदि आप अपने साथी को बिस्तर से बाहर फेंक देते हैं और उसके हाथ टूट जाते हैं तो तलाक होना स्वाभाविक है।

बाथरूम में बहुत अधिक समय लगाना
तलाक का इससे अधिक अनोखा कारण आपको नहीं मिलेगा। आप उससे बात कर सकते हैं, उन्हें समय का महत्व समझा सकते हैं तथा उन्हें अपनी समस्या समझा सकते हैं परन्तु तलाक......बहुत ज़्यादा है।

आपके पास समय नहीं है
यह हमेशा आश्चर्यजनक नहीं होता। यह सच है कि आप दोनों ही अपने व्यक्तिगत जीवन में बहुत अधिक व्यस्त हैं। परन्तु क्या इसका यह अर्थ यह है कि आप दोनों रात का खाना भी साथ में नहीं खा सकते? क्या आप दोनों आवश्यकताओं के अलावा अन्य किसी विषय पर बात नहीं कर सकते? तो अब पुन: विचार करने का समय आ गया है।

प्यार कम होना
यह सुनने में कुछ अजीब लग सकता है परन्तु तलाक का एक कारण यह भी हो सकता है। कभी कभी पति पत्नी ऐसा महसूस करते हैं कि उनके रिश्ते में अब प्यार नहीं रह गया है और ऐसी स्थिति में तलाक लेना ही बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
