Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या आपका भी पति पराई महिलाओं को घूर-घूर कर देखता है?
विवाहित महिलाएं अक्सर शिकायत करती हैं कि उनके पति, चुपके-चुपके अन्य महिलाओं को घूरते रहते हैं। ऐसा वो तब भी करते हैं जब उनके साथ उनकी बीबियां होती हैं। ऐसा वो क्यूँ करते हैं।
शादी-शुदा महिलाओं को अक्सर इस बात का मलाल रहता है कि उनके पति, शादी के बाद हर तरह से संतुष्ट होने के बाद भी दूसरी महिलाओं या लड़कियों को चुपचाप देखना पसंद करते हैं और पकड़े जाने पर उनकी कमियों को बताने की कोशिश करते हैं।
कई महिलााओं को पुरूषों की इस आदत से चिढ़ मचती है और उनकी नफरत का कारण ये सबसे ज्यादा होता है। कई महिलाओं को आश्चर्य होता है कि पुरूष ऐसा क्यूँ करते हैं।
इस बारे में पुरूषों का कहना है कि ये एक कुदरती आदत है। इस बात का इससे कोई मतलब नहीं है कि वो अपनी पार्टनर को प्यार नहीं करते हैं। चलिए इस बारे में पढ़ते हैं अन्य तर्कों को:

फैक्ट 1 -
लगभग सभी पुरूषों को ऐसा करना पसंद होता है। उनकी पार्टनर कितनी भी अच्छी और सुंदर हो, लेकिन वो अन्य लड़कियों को देखना पसंद करते हैं। बहुत कम ही पुरूष ऐसे होते हैं जिन्हें बाकी औरतों से कोई मतलब नहीं होता है।

फैक्ट 3 -
रंगे हाथों पकड़ने पर पुरूष, कई बार ये तर्क देते हैं कि वो क्या गलत काम कर रहे थे जो उन पर इतना गुस्सा किया जा रहा है। लेकिन पार्टनर की अनुपस्थिति में ऐसा करना गलत लग सकता है और इससे रिश्ते में खटास आ सकती है।

फैक्ट 4 -
कुछ पुरूष वाकई में गलत होते हैं। ऐसे पुरूषों को वूमनाइज़र कहा जाता है क्योंकि वो किसी एक पार्टनर के साथ रहते हुए बोर हो जाते हैं। उन्हें कुछ-कुछ समय पर बदलाव चाहिए होता है, इस वजह से वो ऐसा करते हैं।

फैक्ट 5 -
पुरूषों की इस आदत को कैसे बदला जा सकता है। महिलाएं इससे सहमत नहीं होती है और उन्हें लगता है कि पुरूषों को इस आदत को बदलना होगा, पर वो कभी बदल भी नहीं सकते हैं। भले ही इससे उनकी निजी जिंदगी में दिक्कतें आने लगे। वहीं कुछ पुरूषों को सिर्फ अपनी ही पत्नी पर भरोसा और प्यार आता है और वो किसी की तरफ देखने की इच्छा भी नहीं रखते हैं।

फैक्ट 6 -
अगर किसी महिला का पति सालों बाद भी नहीं बदलता है तो ऐसे में रिश्ते, टूटने की कगार पर आ जाते हैं। उसकी प्राथमिकताएं और जरूरतें बदलने लग जाती है, वह घर के बजाय बाहर खुशियों को तलाश करने की कोशिश करते हैं। ऐसे पुरूषों से बात करना ही सही उपाय हो सकता है, वो भी तब, जब वो उस मुद्दे की गंभीरता को समझ पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
