Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लाइफ पार्टनर चुनते वक्त अक्सर लोग करते हैं ये गल्तियां
कई बार हम लाइफ पार्टनर चुनते वक्त भावनाओं में बह जाते हैं। अगर आप भी अपना पार्टनर चूज़ करने की सोंच रहे हैं, तो नीचे दी हुई ये गलतियां ना करें...
आपने देखा होगा कि कुछ लोंगो की शादी-शुदा जिंदगी काफी अच्छी चलती हैं और वहीं कुछ लोंगो की नहीं। रोमांस में पता ही नहीं चल पाता कि जिंदगी कहां को चली जा रही है। यानी जब तक जोड़ों के बीच में रोमांस बना रहेगा तब तक अच्छे-बुरे का एहसास नहीं होगा।
कई बार हम लाइफ पार्टनर चुनते वक्त भावनाओं में बह जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शादी जैसी चीज में काफी प्रैक्टिकल हो जाते हैं और रूपए पैसों की ओर ध्यान देने लगते हैं। अगर आप भी अपना पार्टनर चूज़ करने की सोंच रहे हैं, तो नीचे दी हुई ये गलतियां ना करें...

गुड लुक्स के लिये शादी करना
क्या हो अगर उसके गुल लुक्स उसके नेचर से मेल ना खाते हों तो? क्या हो अगर आप सोलों साल उसका चेहरा देख कर बोर होने लगें? अगर आप सुंदरता देखकर पार्टनर चुनते हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं।

अच्छे व्यावहार के लिये शादी करना
हो सकता है कि किसी ने आपकी बहुत मदद की हो और अब आपका उससे शादी करने का दिल चाह रहा है। लेकिन उसका नेचर आपको देखकर कर बदल जाए आपको खुद नहीं पता। ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है कि अगर हीरा, हिरोइन की जान बचा लेता है तो वह उससे शादी कर लेती है।

परिवार के प्रेशर में शादी करना
आपकी शादी शुदा जिंदगी आप और आपके पार्टनर के बीच में ही रहने वाली है। शादी करने का निर्णय आपका और आपके होने वाला पार्टनर का होना चाहिये। अगर आप अपनी फैमिली के प्रेशर में आ कर शादी करते हैं, तो आप शादी की जिंदगी मजे से नहीं बिता पाएंगे।

सफलता के लिए शादी
कुछ लोग इंसान की उपलब्धियों या सफलतों को देखने के बाद उससे शादी करते हैं। आप खुद ही सोंचिये कि आपकी अगर आपकी अपने पार्टनर से नहीं बनेगी तो आप उसकी सफलतों से क्या लेना देना होगा।

उसके पेशे के लिए शादी करना
उदाहरण के तौर पर समझ लीजिये कि आप एक इंजीनियर हैं, तो क्या एक इंजीनियर पार्टनर से शादी कर लेने के बाद आपकी शादी शुदा जिंदगी अच्छी हो जाएगी।

केवल प्यार के लिये शादी करना
जब शादी की बात आती हैं तो उसमें सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है प्यार। लेकिन इसके अलावा भी एक दूजे से मेल खाना, वित्तीय स्थिरता और लचीलापन भी होना जरुरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
