Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्वे में खुलासा, 97% लड़कियों को अपने से छोटे लड़के से शादी करने में कोई दिक्कत नहीं
मैच मेकिंग पोर्टल भारत मैट्रिमोनी ने शादी के लिए लड़कियों की पसंद और नापसंद के बारे में जानने के लिए एक सर्वे किया था। इस सर्वे में 2100 लड़कियों ने हिस्सा लिया।
मैच मेकिंग पोर्टल भारत मैट्रिमोनी ने शादी के लिए लड़कियों की पसंद और नापसंद के बारे में जानने के लिए एक सर्वे किया था। इस सर्वे में 2100 लड़कियों ने हिस्सा लिया। भारत मैट्रिमोनी ने लड़कियों से शादी के लिए लड़का चुनने के लिए कुछ सवाल पूछे जिनका जवाब उन्हें ओके में देना था। लड़कियों से अलग-अलग बातों पर 'आर यू ओके’ पूछा गया।
सर्वे में लड़कियों से पूछा गया कि वो पति चुनते वक्त किन बातों को नज़रअंदाज या बहुत ज्यादा महत्व देना पंसद करेंगीं। इस सर्वे में लड़कियों से पूछा गया कि अगर उनका होने वाला पति अपनी मां के इशारों पर नाचता हो तो क्या वो इस चीज़ के लिए 'ओके’ हैं ?
इसके अलावा शॉपिंग न पसंद करने वाले लड़के, कोई ऐसा जो पूरे घर में सामान बिखेरे हुए रखता हो या जो उम्र में आपसे छोटा हो तो क्या आप ऐसे लड़के से शादी करने के लिए हां कहेंगीं।

सर्वे की कुछ खास बातें
- सर्वे में हिस्सा लेने वाली 97 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि वो अपने से कम उम्र के लड़के के साथ शादी करने के लिए ओके हैं। अगर लड़के की उम्र उनसे कम है तो उससे शादी करने में उन्हें कोई हर्ज नहीं है।

सर्वे की कुछ खास बातें
- वहीं सर्वे के कुछ परिणाम तो आम धारण से बिलकुल ही अलग हैं। 97 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि अगर उनका पति अपनी मां की हर बात मानता है या फिर मम्माज़ ब्वॉय है तो इससे भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लड़कियों का मानना है कि मम्माज़ ब्वॉय होने का ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि वह लड़का अपने जीवन में आत्मनिर्भर नहीं है।

सर्वे की कुछ खास बातें
- 95 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें ज्वाइंट फैमिली में रहने से कोई प्रॉब्लम नहीं है। इसमें 60 प्रतिशत लड़कियां और 35 प्रतिशत लड़के शामिल थे।

सर्वे की कुछ खास बातें
- 90 प्रतिशत लड़कियों ने जवाब दिया कि अगर उनका पार्टनर घर या कमरे को गंदा रखता है तो वो तब तक उस कमरे में कदम नहीं रखेंगीं जब तक कि वो खुद इसे साफ न कर ले।

सर्वे की कुछ खास बातें
- सर्वे में शामिल हुए लड़कों का कहना है कि लड़कियों के साथ शॉपिंग करना उन्हें काफी बोरियत का काम लगता है और इस काम के लिए उनमें बिलकुल भी धैर्य नहीं है इसलिए वो लड़कियों के साथ शॉपिंग पर जाना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं।

सर्वे की कुछ खास बातें
- लड़कियों ने कहा कि अपने पार्टनर से टीवी का रिमोट हथियाने के लिए वो उनके लिए अच्छा खाना पकाएंगीं और उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल कर टीवी का रिमोट उनसे छीन लेंगीं।

सर्वे की कुछ खास बातें
- लोगों ने इस बात को माना कि लाइफ पार्टनर चुनते समय वो लुक्स से ज्यादा सामने वाले के व्यवहार और समझदारी को महत्व देते हैं।

सर्वे की कुछ खास बातें
- लड़कों ने इस बात का खुलासा कि शादी के बाद भी वो अपने शौक बदलना नहीं चाहेंगें। शादी के बाद भी क्रिकेट मैच या कोई अन्य गेम खेलना पसंद करेंगें।

सर्वे की कुछ खास बातें
- सर्वे में शामिल लड़कियों ने कहा कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो उनका सम्मान करे और अपनी मां से उनकी तुलना बिलकुल न करे।



Click it and Unblock the Notifications
