Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शादी के बाद भी लॉन्ग डिस्टेंस, ना करें ये गलतियां
कई जोड़े ऐसे भी होते हैं जिन्हें शादी के बाद साथ रहने का मौका नहीं मिल पाता है। किसी ना किसी वजह से उन्हें एक दूसरे से दूर रहना पड़ता है। पढ़ाई या नौकरी इसकी एक बड़ी वजह है।

पति की नौकरी किसी दूसरे शहर में और पत्नी की नौकरी कहीं दूसरे स्थान पर और दोनों ही अच्छा कमाने वाले तथा अच्छे पोस्ट पर हों तो किसी एक का जल्दी नौकरी छोड़ने का मन बना पाना मुश्किल होता है। पति की नौकरी कहीं और है तथा पत्नी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है, इस तरह के ना जाने कितने कारण हैं जिनकी वजह से शादी के बावजूद कपल्स को अलग अलग रहना पड़ता है।
अगर आप भी ऐसी स्थति से गुजर रहे हैं तो खासतौर से पतियों को ये पांच काम तो करते रहने चाहिए। इससे दूर रहकर भी आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

वीडियो कॉल करें
शादी के बाद दूर रहने पर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का एहसास होता है। ऐसे में आप दोनों को हमेशा एक दूसरे को देखने का मन भी करता होगा। आप दोनों दिनभर में भले ही एक दूसरे से कितनी भी बात क्यों ना करें लेकिन समय निकाल कर वीडियो कॉल जरूर करें। आप दोनों को अच्छा लगेगा।

भिजवाते रहें तोहफे
जाहिर सी बात है कि साथ रहने से एक वक्त के बाद एक दूसरे की आदत होने लगती है। इस बीच आपको अपने पार्टनर की पसंद नापसंद का भी अंदाजा हो जाता है। मगर अचानक उनसे दूर होना पड़े तो दुःख दोनों को होता है। आप दूर होकर भी अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज तोहफे भिजवाते रहें। ये गिफ्ट्स उन्हें आपके साथ होने का एहसास दिलाते रहेंगे।

पैसे करते रहें ट्रांसफर
भले ही लड़की नौकरी करती हो और अच्छा कमाती हो। मगर शादी के बाद वो चाहती है कि उसका पति उसकी शॉपिंग कराए। अब किसी भी वजह से उनके साथ नहीं है तो आप पैसे ट्रांसफर करके अपना प्यार जता सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपकी पार्टनर को महसूस होगा कि आप दूर होकर भी उनका कितना ख्याल रखते हैं।

भेजते रहें तस्वीरें लेकिन सावधानीपूर्वक
सोशल मीडिया ने भौगोलिक दूरी को मिटा दिया है। इसके जरिए किसी के बारे में बेहतर ढंग से जान सकते हैं। पत्नी से दूर रहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सावधानी से फोटो शेयर करें। क्या पता आपके सुकून के पलों की तस्वीरें बाद में मुसीबत का कारण बन जाएं।

फोन कॉल पर ज्यादा बिजी रहने से बचें
आप और आपकी पत्नी एक दूसरे से दूर है, ऐसे में वो आपसे कुछ भी शेयर करने के लिए कभी भी फोन की घंटी खड़का सकती है। ऐसे में आप फोन कॉल पर ज्यादा व्यस्त ना रहें। कॉल के बीच में अगर पत्नी का फोन आ जाए तो उन्हें तुरंत कॉल बैक करें और यदि संभव ना हो तो मैसेज ड्रॉप कर दें। महिलाएं अकसर फोन के व्यस्त रहने पर शक करने लग जाती हैं इसलिए आप सतर्क रहें।



Click it and Unblock the Notifications
