Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
कामयाब शादी के लिए क्या है बेस्ट एज गैप, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या उम्र सिर्फ एक नंबर है? क्या ये सच है कि प्यार और रिलेशनशिप में उम्र मायने नहीं रखती है? हम सभी इस बात से भी वाकिफ हैं कि हमारी सोसाइटी में उन कपल्स को लेकर बातचीत होने लगती है जिनके बीच में उम्र का काफी ज्यादा अंतर रहता है।

क्या इसके पीछे कोई विज्ञान है या सिर्फ ये बेफिजूल की बाते हैं और हम किसी भी उम्र के व्यक्ति को डेट कर सकते हैं? ऐसे ही कुछ सवाल हैं जिनके जवाब हम इस आर्टिकल में ढूंढने की कोशिश करेंगे।

लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप के पीछे हैं कई कारक
इस पर जॉर्जिया के एटलांटा के एमोरी यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों की एक टीम ने स्टडी की। इसका नेतृत्व ह्यूगो मिअलों और एंड्रू फ्रांसिस और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के रैंडल ओल्सेन द्वारा किया गया।
इस स्टडी में 3000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इसमें उनके जनसांख्यिकी और जिस तरह के रिलेशनशिप में वो हैं उस पर ध्यान दिया गया। इस स्टडी में ये जानने का प्रयास किया गया कि किस वजह से इनकी शादी लंबे समय तक चल पा रही है। पूर्व में इनके रिलेशनशिप से जुड़ी सूचना, डाटा, पार्टनर्स के बीच उम्र के गैप से संबंधित जानकारियां कम थी। मगर इस स्टडी के कारण कई महत्वपूर्ण बातें सामने आ सकी।
इसमें ये भी एक अहम बात है कि सगाई और शादी में हुए खर्चे भी रिश्ते की उम्र तय करने में भूमिका निभाते हैं। जब पहली बार स्टडी की गयी तो ये समझ पाना मुश्किल था कि उम्र के अंतर का रिश्ते की अवधि से कोई संबंध है।
आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि शादी के दौरान चाहे आप जितने भी पैसे खर्च कर लें इससे शादी के कामयाब होने की कोई गारंटी नहीं मिलती है।

स्टडी के लिए ये जानकारियां जुटाई जाती थी
शादी की प्लानिंग और खर्चों के बारे में गणना करने के लिए कई तरह की सूचना एकत्र की जाती है और स्टडी के दौरान इन एकत्रित किये गए डाटा को भी देखा गया।
उम्र
जातीयता
शैक्षणिक योग्यता
रोजगार
धर्म
आय
परिवार में सदस्यों की संख्या
इस तरह के डाटा उपलब्ध होने के कारण स्टडी को बेहतर बनाने और रिलेशनशिप और प्यार के नजरिये से निष्कर्ष निकालने में आसानी हुई। रिसर्च करने वाले जानकारों को कई हैरान कर देने वाली बातें पता चल सकी। साथ ही दो लोगों के रिलेशनशिप में उम्र की क्या महत्ता है इस बारे में भी जानकारी मिल पायी।
आपके लिए ये जानना भी बहुत जरूरी है कि इस रिसर्च का मतलब ये नहीं है कि इन एक्सपर्ट्स ने शादी करने के लिए कोई आदर्श एज गैप दिया है। ये स्टडी सिर्फ इस बात का पता लगाने के लिए कि गयी थी कि क्या वाकई में कामयाब और लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच का एज गैप मायने रखता है।

रिलेशनशिप में क्या है बेस्ट एज गैप
इसका सीधा सटीक जवाब देने से बेहतर होगा कि इस स्टडी से हासिल की गयी जानकारी को तीन हिस्से में बांटा जाए।
पहली श्रेणी में वो कपल आते हैं जिनके बीच उम्र का फासला 12 महीने अर्थात एक साल से कम हो। इन जोड़ों के बीच देखा गया कि इनके अलग या ब्रेकअप होने की संभावना सिर्फ 3% है।
वो शादीशुदा जोड़ें जिनके बीच लगभग 5 साल का गैप है उनके बीच तलाक होने की संभावना 18% तक है।
अंत में जिन जोड़ों के बीच उम्र का फैसला तकरीबन 20 साल का है उनमें तलाक होने की संभावना तो सबसे ज्यादा 95% तक है।
इस स्टडी से ये निष्कर्ष निकलता है कि जिन जोड़ों के बीच उम्र का फासला जितना कम होता है उनका साथ उतना ही लंबा बना रहता है। इस स्टडी से इसकी विपरीत स्थिति भी सही लगती है। जिन जोड़ों के बीच उम्र का अंतर जितना ज्यादा रहता है उनके मध्य तलाक की संभावना भी उतनी ज्यादा बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
