Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शादी के बाद बेटे मां को न बताएं ये बात, नहीं तो मैरिड लाइफ में आ सकती है खटास
शादी किसी भी इंसान के जीवन को काफी प्रभावित करती है। पुरुष हो या फिर महिला शादी जीवन में कई बदलाव लेकर आती है। शादी के बाद इंसान के रहन सहन में काफी परिवर्तन आता है। शादी से पहले लड़के मां के दुलारे होते हैं। कई बार मां और बेटे का प्यार बेटे की शादीशुदा जिंदगी को काफी हद तक प्रभावित करता है। शादी से पहले बेटा मां को अपनी हर छोटी बात बताते है। वहीं मां भी बेटे से हद से ज्यादा प्यार और परवाह करती हैं। ऐसे में शादी के बाद कुछ बदलाव जरूरी है।

हमारा कहने का ये अर्थ नहीं है कि बेटा अपनी मां से बात करना कम कर दें या छोड़ दें। शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बनाएं रखने के लिए बेटे को यह तय करना होगा कि वह अपनी मैरिड लाइफ की कौन सी बात मां से शेयर करें और कौन सी चीजें मां से शेयर ना करें। क्योंकि इन सब का असर शादीशुदा जिंदगी पर पड़ता है। इससे आप अपनी मां और पत्नी के बीच सही संतुलन बना सकते हैं। जो लड़के अपनी मां को सारी बात बताते हैं अक्सर उनकी पत्नी को इस बात की शिकायत होती है। जिससे उनकी शादी में काफी दिक्कते आने लगती है। चलिए जानते हैं शादी के बाद लड़के को अपनी मां से मैरिड लाइफ की कौन सी बात शेयर करनी और कौन सी नहीं।

पति पत्नी की प्राइवेट बातें
शादी के बेटे को अपनी मां से अपने निजी मामले की बात शेयर नहीं करनी चाहिए। पति-पत्नी के निजी मामले को मां से दूर रखना चाहिए, इससे चीजें खराब हो सकती हैं। अक्सर शादी के बाद घर के बड़े लोग कपल से बच्चे की उम्मीद करते हैं। बेबी प्लान करना पति पत्नी का निजी मामल होता है ऐसे में अगर आप अपनी मां से इस बारे में बात करते हैं तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आ सकती है।

पत्नी से साथ हुआ मतभेद
शादी के बाद अक्सर मां बेटे और बेटी की शादीशुदा लाइफ को लेकर परेशान रहती हैं। मां बेटे की शादीशुदा लाइफ के बारे में बात करती है सब ठीक है या नहीं कोई परेशानी तो नहीं है। ऐसे में कभी भी मां से पत्नी के साथ हुए मतभेद के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है। किसी भी लड़की को नहीं पसंद होता है कि उसका लाइफ पार्टनर उसकी कमी किसी को भी बताएं चाहे वह उनकी मां क्यों ना हो। हमारा कहने का ये अर्थ नहीं है कि आप अपनी मां से घर से जुड़े मुद्दे पर बात ना करें। आप मां से घर से जुड़े मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप अपनी मां को पत्नी के साथ हुए मतभेद के बारे में ना बताएं लेकिन घर से जुड़े मुद्दे पर उनकी राय जरूर लें।

हर काम से पहले मां पर निर्भर रहना
शादी के बाद अगर आप अपने निजी फैसले लेने के लिए मां पर निर्भर है तो यह आपके मैरिड लाइफ को परेशानी में ला सकता है। शादी के बाद लड़के अगर अपने निजी मामले के फैसले मां से सलाह लेने के बाद करते है तो उससे पत्नी के साथ मतभेद होना एकदम तय है। ऐसे में अपने हर काम के लिए मां पर निर्भर होना छोड़ दें। आप किसी काम को करने के लिए पत्नी की भी सलाह लें सकते हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि आप अपनी मां को किसी भी काम के बारे में ना बताएं बल्कि आप किसी भी काम करने से पहले अपनी पत्नी से भी सलाह लें। इससे आपकी शादीशुद लाइफ परिपक्व होगी।

पत्नी के घरवालों की बुराई
किसी भी लड़की को अपने घरवालों की बुराई पसंद नहीं होती है। ऐसे में कभी भी अपनी मां से पत्नी के घरवालों की बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि भारत में शादी केवल दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवार के बीच में होती है। लड़की के साथ साथ लड़की का परिवार भी आपका परिवार है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप अपनी मां से ससुराल की बुराई ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
