Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शारीरिक संबंध में कमी के बाद भी लॉकडाउन में पार्टनर्स के बीच बढ़ी नजदीकी, जानें और क्या कहती है स्टडी
कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगाया गया। इस वजह से लोगों को अपने घरों में ही कैद होकर रहना पड़ा। लॉकडाउन के इस दौर में रिलेशनशिप से जुड़े कई हैरान कर देने वाले अध्ययन भी सामने आये हैं। ब्रिटेन में दूसरे चरण के लॉकडाउन के बीच हुई एक स्टडी सामने आयी है।

इस अध्ययन के मुताबिक पांच में से चार शादीशुदा जोड़ों ने माना कि लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान उनका रिश्ता बेहद मजबूत हुआ है। वहीं 10 प्रतिशत जोड़े ऐसे भी थे जिन्होंने माना कि उनके रिश्ते के लिए ये समय सही नहीं था। गौरतलब है कि यह अध्ययन मैरिज फाउंडेशन ने कराया है।

तलाक का मन बना रहे थे लोग
लॉकडाउन लगने के बाद से दुनियाभर के कपल्स के बीच तनाव बढ़ने और तलाक तक का मन बना लेने के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। एसेक्स यूनिवर्सिटी द्वारा ब्रिटेन के घरेलू सर्वेक्षण कोरोनावायरस अध्ययन को पूरा करने वाले 2,559 अभिभावकों की प्रतिक्रियाओं का इस्तेमाल करते हुए पाया कि अभिभावक जून में तलाक पर विचार कर रहे थे जिनका आंकड़ा लॉकडाउन से पहले कम था। दरअसल, सिर्फ 0.7 प्रतिशत पिता और 2.2 फीसदी माताओं ने कहा कि वे इस रिश्ते को छोड़ने पर विचार कर रहे थे।

लॉकडाउन में तलाक की समस्या में आया उछाल
लॉकडाउन लग जाने की वजह से कपल्स को एक दूसरे के साथ पहले के मुकाबले ज्यादा समय बिताने का मौक मिला। इस अध्ययन को कराने वाले मैरिज फाउंडेशन के संस्थापक सर पॉल कोलेरिज के मुताबिक कोविड-19 की वजह से कई विवाहित जोड़ों के बीच विरोधाभास बढ़ा है और इस वजह से उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया। वहीं उनका ये भी मानना है कि कई कपल्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस वक्त का इस्तेमाल अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए किया।

कपल्स में सेक्स की इच्छा रही कम
लॉकडाउन के कारण लोगों के लाइफस्टाइल में बहुत बड़ी तबदीली आयी है। लोगों की दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ा। नींद और टेलीविजन के कारण कपल्स में संभोग की इच्छा प्रभावित हुई। अध्ययन की मानें तो तकरीबन 63 प्रतिशत प्रतिभागी देर रात तक मोबाइल में ही व्यस्त रहे। अध्ययन में निकाले गए निष्कर्ष की मानें तो समूह में चार में से एक कपल ने ये स्वीकारा की वो महीने में दो बार ही सेक्स करने का मूड बना पाते थे।



Click it and Unblock the Notifications
