Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
RRR सुपरस्टार राम चरण की मैरिड लाइफ है बेहद खास, देते हैं मेजर कपल गोल्स
हाल ही में रिलीज़ हुई RRR फ़िल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है और दोनों ही मुख्या कलाकारों को सराहा जा रहा है। RRR फेम राम चरण न केवल अपनी अदाकारी के लिए सबके पसंदीदा हैं, बल्कि उनकी लव लाइफ से भी हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। राम चरण ने 2014 में अपनी कॉलेज के दौरान रहीं प्यार और बेस्ट फ्रेंड उपासना कामिनेनी से विवाह किया था। ये कपल अपने रिलेशनशिप को पब्लिक के सामने नहीं दिखाते हैं और ना ही वे किसी तरह के शो ऑफ़ में विश्वास रखते हैं। राम चरण और उपासना हमारे लिए अलग ही स्तर के रिलेशनशिप गोल्स सेट करते हैं। चलिए जानते हैं उनके रिश्ते की कुछ ऐसी ही बेहतरीन बातों के बारे में।

एक दूसरे के प्रोफेशन का सम्मान करना
यह बहुत प्रचलित विचार रहता है कि दो अलग अलग प्रोफेशन में कामयाबी पा चुके लोग अपने वैवाहिक रिश्ते में परेशानियों का सामना करते हैं। रामचरण जहां सुपरस्टार हैं, वहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल नेटवर्क की एक युवा उद्यमी हैं। दोनों ही अपनी अपनी फील्ड के महारथी हैं पर उनकी ये सफलताएं उनके निजी जीवन में कोई बाधा नहीं बनती। वे दोनों ही एक दूसरे के प्रोफेशन का सम्मान करते हैं।

एक दूसरे की सफलता के लिए खुश होना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण के हाल ही में फेमस हुए गाने नाटू-नाटू गाने की स्क्रीनिंग के दौरान उपसाना बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने हवा में खुशी से कागज़ उछाल दिए थे। बाद में मीडिया से बात करते हुए भी उन्होंने फ़िल्म के लिए अपना उत्साह और खुशी को ज़ाहिर किया था। एक दूसरे की सफलताओं में खुश होना पार्टनर को कॉन्फिडेंस भी देता है।

पार्टनर की करें हमेशा केयर
अपने पार्टनर की बेहद छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना भी केयर करने का हिस्सा होता है। सीढ़ियों में उनका हाथ पकड़ना, उनके कपड़ों का ध्यान रखना या उनके खाने पीने का ख्याल रखना आपके रिश्ते को और भी ख़ूबसूरत बनाता है। कई मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रामचरण को उपासना की इन्हीं छोटी छोटी बातों का ख्याल रखते हुए देखा गया है।

कभी-कभार मैचिंग कपड़े पहनें
ऐसा करना हमेशा ज़रूरी नहीं पर कभी कभार कुछ मौकों पर अपने ऑउटफिट को कोआर्डिनेट करके पहनना चाहिए। मैचिंग के रंग या पैटर्न पहनकर कपल्स क्यूट लगते हैं।

रूटीन भी करें साझा
अपने व्यस्त दिनचर्या से वक़्त निकालकर कुछ ऐसी चीज़ें साथ में करनी चाहिए जो दोनों को पसंद हों। साथ टीवी देखना, खाना बनाना, जिम जैसी गतिविधियां करना या फिर साथ बैठकर बातें करना चाहिए। उपासना ने अपनी एक पोस्ट में भी इन्हीं चीज़ों के बारे में लिखा था जो खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी का राज़ होती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
