Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Relationship Tips: आपका पार्टनर भी है खर्चीला तो इन ट्रिक्स से करें हैंडल, सेविंग में आप हो जाएंगे उनसे पीछे
शादी के बाद कपल्स के बीच जो सबसे अहम बात है वो हैं एक दूसरे के साथ अंडरस्टैंडिंग होना। लेकिन कई बार ऐसे लोगों के बीच शादी हो जाती है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। उनके शौक, पसंद, नापंसद सब कुछ अलग होता है। ऐसे में आपसी समझदारी का रोल बढ़ जाता है। दोनों में से एक पार्टनर का नेचर पैसे खर्च करने वाला होता है। जो शादी से पहले ही उसके स्वाभाव में जुड़ा होता है। ऐसे में उसका ये स्वाभाव जल्दी कम या खत्म नहीं हो सकता है। अगर आपका लाइफ पार्टनर भी कुछ इसी तरह से पैसों को उड़ाने वाले स्वाभाव का है तो यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिसकी हेल्प से आप अपने पार्टनर को हैंडल कर सकते हैं, साथ ही उनसे आप सेविंग भी करवा सकते हैं-

Relationship Tips: पैसे की अहमियत समझाएं
अगर आपके पार्टनर की वजह से फिजूलखर्ची ज्यादा हो रही है और सेविंग नहीं हो पा रही है तो ऐसा किसी भी रिश्ते में परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में आप अपने लाइफ पार्टनर को पैसे की अहमियत समझाएं। उसे बताएं की जो पैसा वो यूं ही खर्च कर रही हैं उसकी सेविंग भविष्य के लिए बेहतर होगी। आने वाली प्लानिंग में अगर पैसा ऐसे ही उड़ाते रहे तो बचत के नाम पर कुछ नहीं होगा। आने वाले टाइम में बच्चों की प्लानिंग करेंगे तो उनके फ्यूचर के लिए हम बचत नहीं कर पाएंगें।

Relationship Tips: गोल्ड, सिल्वर की जूलरी खरीदने के लिए कहें
ऐसा करने से आपकी सेविंग भी होगी और आपके पार्टनर को जूलरी भी मिल जाएगी। जूलरी तो हर महिला को पसंद होती है। सोने और चांदी भी एक तरह से आपकी सेविंग में ही काउंट होता है। सोने और चांदी के दाम आने वाले वक्त में घटेंगे नहीं बढेंगे ही। इसलिए ऐसा करने से आपकी पार्टनर भी खुश हो जाएंगी और आपकी सेविंग भी। साथ ही घर में किसी तरह का झगड़ा भी नहीं होगा।

Relationship Tips: घर का बजट बनाने और चलाने के लिए प्रोत्साहित करें
आप अपने लाइफ पार्टनर से घर का बजट तैयार करने के लिए कहें। साथ ही ये भी उनके ऊपर जिम्मेदारी दें कि घर का सारा बजट, राशनिंग, किसी भी चीज की जरूरत होगी तो वो सब आपकी पार्टनर ही देखेंगी। ऐसा करने से उनको घर में होने वाले खर्च और बाहरके फालतू चीजों में स्पैन्ड करने में फर्क पता चल जाएगा, जिससे वो बजट के हिसाब से ही खर्च करना शुरू कर देंगी, साथ ही सेविंग भी।



Click it and Unblock the Notifications
