Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
पार्टनर से शादी के लिए करें सही वक्त का इंतजार, जानें उससे कब करें बात
शादी एक बहुत बड़ा फैसला है और पार्टनर से शादी की बात करने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी रहती है। लंबे समय तक एक रिश्ते में रहने के बाद हर इंसान इसे शादी के रूप में देखना चाहता है लेकिन अगर सही समय पर पार्टनर से इसकी बात नहीं की गयी तो स्थिति उम्मीद के उलट भी हो सकती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे फैक्टर्स बता रहे हैं जिन्हें आप ध्यान में रखकर अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।

पार्टनर पर भरोसा
अंग्रेजी में एक मशहूर कहावत है कि "I trust you" is better than "I love you" क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जिसे प्यार करते हैं उस पर हमेशा भरोसा भी करें लेकिन आप जिस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं उससे प्यार हमेशा रहता है। हो सकता है आप किसी शख्स के साथ सालों से साथ होने के बाद भी आप अपनी जिंदगी से जुड़ा फैसला लेने के लिए दो बार सोचें। विश्वास एक रिश्ते को तोड़ या जोड़ सकती है। इसलिए शादी की पहल करने से पहले आप इस बात पर गौर करें आप अपने पार्टनर पर कितना भरोसा करते हैं।

भावनात्मक रूप से कितने जुड़े हैं आप
नए प्यार का खुमार ही अलग होता है। ठीक इसी तरह, शादी के शुरूआती पल काफी रोमांटिक होते हैं और ये कपल्स के लिए सबसे यादगार समय होता है। लेकिन इसके बाद पैशन में कमी आने से लाइफ में भी बोरियत आ जाती है। ये ऐसा वक्त होता है जब पार्टनर के बीच इमोशनल कनेक्शन उन्हें करीब रखता है। शादी के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से भावुक तौर पर जुड़ा महसूस करें।

आर्थिक स्थिरता
पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता है लेकिन इससे ऐसी चीजों की शॉपिंग की जा सकती है जिससे आपको ख़ुशी मिले। शादी एक गंभीर निर्णय है जहां आर्थिक निर्भरता एक बड़ा रोल अदा करता है। घर के खर्च से लेकर जरूरी सामानों की खरीदारी तक, शादी के बाद इस तरह के खर्चों में इजाफा हो जाता है। अगर आप शादी का फैसला ले रहे हैं तो इसी में समझदारी है कि पहले आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें।

झगड़ों को सुलझाते हैं साथ
जहां प्यार होता है वहां झगड़े भी होते हैं लेकिन जो लोग इन तकरारों को सुलझाना जानते हैं वो ही इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के बारे में सोचें। शादी के बाद गलतफ़हमी या किसी विवाद के बाद उस मुद्दे को शांत करने में काफी समय लगता है।

साथ देखते हैं भविष्य का सपना
जब भी आप अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं तो आपको अपना पार्टनर नजर आता है, अगर ऐसा है तो आप अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। हम जीवन में बहुत लोगों से मिलते हैं लेकिन सपने में किसी खास को ही देखते हैं। और जब आपको खुद यकीन हो जाए कि आप इसके साथ ही अपना आने वाला कल बिताने के लिए तैयार हैं तभी अपने पार्टनर को इस बारे में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
