Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
मैट्रिमोनियल साइट्स पर खोज रहे हैं अपने लिए लाइफ पार्टनर तो इन सफेद झूठ से बचकर रहें
Searching for your life partner on matrimonial sites- आज के वक्त में सबकुछ ऑन लाइन हो चुका है तो शादी के लिए वर और वधू सर्च करना भी आसान हो गया है। बहुत सारी मैट्रिमोनियल साइट्स हैं, जो लोगों के दिलों को मिलाती हैं और जन्मों के बंधन में बांधती हैं। हजारों, लाखों लोग आज मैट्रिमोनियल साइट्स से अपनी शादी के लिए लड़का या लड़की खोज रहे होते हैं।

खुद के लिए जीवन साथी ढूढ़ने के साथ ही माता-पिता भी अपने बच्चों के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स पर बहू और दामाद खोजते मिल जाएंगे। पैरेंट्स और बच्चे भी शादी की प्रोफाइल मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर बनाते हैं लेकिन हर अच्छे पक्ष के साथ बुरा पक्ष जरूर होता है। इसी तरह से इन साइट्स पर फ्रॉड भी बहुत हो रहे हैं, जिनसे आपको बचने की जरूरत हैं। यहां पर जरूरी नहीं है कि सभी सच बोलते हों। अगर आपने सावधानीपूर्वक कदम नहीं बढ़ाए तो आपकी या फिर आपके बच्चों की जिदंगी तबाह हो सकती है।
अगर आप भी अपने लिए लिए या फिर अपने बच्चों के लिए वर या वधू की तलाश में हैं और मैट्रिमोनियल साइट्स का रूख कर चुके हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े। इससे बताई गई बातों को जानकर आप खुद या फिर अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं। यहां पर मैट्रिमोनियल साइट्स पर बोलने वाले सबसे ज्यादा झूठ के बारें में बता रहे हैं, जिन पर आपको अपनी नजरें बनाकर रखनी होगीं।

अपने प्रोफेशन के बारे में झूठ बताना
ऐसा खास तौर से लड़के करते हैं, वो अपने सैलरी और अपने प्रोफेशन के बारें में सच नहीं बताते है। अगर उसमें कुछ सच भी होता है तो कुछ झूठ भी मिक्स होता है। वहीं कम सैलरी होने पर भी अधिक सैलरी बताते हैं। ऐसे में लड़की वाले लड़के की अच्छी जॉब और सैलरी के झांसे में आ जाते हैं। इस झूठ के साए में लड़के वाले लड़की पक्ष से मोटा दहेज भी मांगते हैं। फिर जब शादी हो जाती है तो लड़की और लड़की के घर वाले बस सिर पकड़कर बैठ जाते हैं। इसलिए शादी तय करने से पहले लड़के के ऑफिस से लेकर उसके प्रोफेशनल बैकग्राउंड, उसकी सैलरी, वैलिड डॉक्योंमेंट्स सब कुछ जान और परख लें।
उसके बाद ही रिश्ता तय करें।

अपने पुरानी शादी या रिलेशन के बारें में सच ना बताना
ऐसा कई बार होता है कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर लोग अपने डिवोर्स या फिर अपनी पहली शादी से बच्चे होने की बात छुपा लेते हैं। बहुत से लोग सीरियस रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी साइट्स पर लड़की सर्च कर रहे होते हैं। फिर शादी के बाद असलियत का पता चलता है। तब तो देर हो चुकी होती है। ऐसे में आपको लड़का या फिर लड़की के बैकग्राउंड के बारें में जरूर जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। इसके बारें में सबसे अच्छे से आस-पड़ोस के लोग ही बता सकते हैं। साथ ही घर पर मिलकर बात कर सकते हैं।
क्रिमिनल बैकग्राउंड को लेकर झूठ
कई बार ऐसा भी होता है कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर ऐसे लोग भी अपनी प्रोफाइल बनाते हैं, जिनका क्रिमिनल बैकग्राउंड होता है। या फिर वो पहले से ही शादी शुदा हैं। इस सब के बारें में आपको जांच करवाना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

रंग रूप को लेकर झूठ
मैट्रिमोनियल साइट्स पर जो सबसे ज्यादा झूठ बोला जाता है वो है चेहरे और रंग रूप को लेकर। खासतौर से लड़कियों की प्रोफाइल पर रंग रूप को लेकर झूठ बोले जाते हैं। एडिटिंग टूल की मदद से लड़की की तस्वीर को सही कर दिया जाता है। जो लोग गोरी लड़की सर्च कर रहे होते हैं, वो ऐसी प्रोफाइल पर जरूर आते हैं और दूसरे पक्ष के लोग एक झूठ को छुपाने के लिए कई झूठ बोलते हैं। इस तरह से आप उनके जाल में फंस जाते हैं। सिर्फ प्रोफाइल फोटो से किसी को जज ना करें।

परिवार के बारें में झूठी जानकारी देना
मैट्रिमोनियल साइट्स पर लोग अपने परिवार से जुड़ी बातें भी फेक बताते हैं। खुद को समाज में ऊंचे तबके के बताने वाले होते हैं तो कुछ परिवार के बारें में फेक बताते हैं कि वो दूसरे देशों में रहते हैं, जहां उनके परिवार का बिजनेस है। इस तरह के झूठ लोग मैट्रिमोनियल साइट्स पर बोलते हैं। ऐसे में कई सारे लोग लालच में आकर अपने बच्चों की शादी ऐसे झूठे लोगों से कर देते हैं जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
Image Courtesy- pinterest.com
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
