Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: क्या अहोई अष्टमी व्रत में पानी पी सकते हैं? जानें क्या कहता है नियम
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Pi Sakte Hain: अहोई अष्टमी व्रत, भारतीय संस्कृति में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी मनाई जायेगी।
इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को विशेष पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अहोई माता के चित्र के सामने दीपक जलाकर पूजन करती हैं। पूजा के दौरान संतान सुख के लिए प्रार्थना की जाती है, और व्रत के समापन पर पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिन्हें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा किया जाता है।

इस पर्व का एक महत्वपूर्ण संदेश है कि मातृत्व और परिवार का प्यार कितना मूल्यवान होता है, और इसे मनाने से समाज में एकता और सामंजस्य की भावना भी प्रबल होती है। इस प्रकार, अहोई अष्टमी व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह माताओं के बलिदान और प्रेम को भी दर्शाता है।
Kya Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Pi Sakte Hain?
अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पी सकते हैं कि नहीं इस बात को लेकर आशंका बनी रहती है। जानते हैं किस तरह का व्रत रखा जाता है इस दिन -
अहोई अष्टमी का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस व्रत में पूरा दिन बिना पानी पिए रहा जाता है और तारों के दर्शन करके ही व्रत खोला जाता है।
हालांकि यदि स्वास्थय कारणों की वजह से निर्जला व्रत रखना संभव ना हो तो आप अहोई अष्टमी व्रत के दौरान फलाहार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस व्रत के दौरान अनाज का सेवन ना हो। इसके साथ ही इस दिन दूध या दूध से बनी चीज़ों से भी पूरी तरह परहेज़ किया जाता है।
Ahoi Ashtami Tare Nikalne Ka Samay
अहोई अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05:41 बजे से 06:58 बजे तक रहेगा। तारों को देखने का समय शाम 06:06 बजे से शुरू होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications