Latest Updates
-
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र -
रास्ते में अर्थी दिखना शुभ होता है या अशुभ? जानें शवयात्रा दिखने पर क्या करना चाहिए
क्रॉप टॉप एंड स्कर्ट में दिखीं इलियाना डी क्रूज
इलियाना डी क्रूज़ अब पहले से कहीं ज्यादा फैशनेबल हो चुकी हैं। खूबसूरत बाला इलियाना जो कि अपने मूवी प्रमोशन में बिजी थीं, उन्हें हमने दो अलग अलग आउटफिट में देखा। इलियाना की आने वाली मूवी का नाम हैप्पी इंडिंग है, जिसमें वह काम कर रही हैं। इलियाना ने ग्रे मिडी स्कर्ट, फ्लोरल ब्राउन टॉप जो कि ध्रुव कपूर दृारा डिजाइन किया हुआ तथा अन्य आउटफिट 70वें के दशक से प्रेरित किया हुआ था, पहना था। मूवी के प्रमोशन पर आईं इलियाना ने भारी एक्सेसरीज़ पहन रखी थी, जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा चमक रही थीं। बॉलीवुड की इस डीवा को सिल्वर तथा कीमती पत्थरों वाली ज्वैलरी से ज्यादा लगाव है।
सुनहरे रंगों से सजे मनीष मल्होत्रा के आउटफिट

इलियाना डी क्रूज़ को क्रॉप टॉप पहनने का आइडिया काफी ज्यादा भाता है इसलिये इस दौरान भी उन्होने डिजाइनर H&M दृारा डिजाइन किया हुआ क्रॉप टॉप और वाइडल लेग पैंट पहना था। 70 वें के दशक से प्रेरित इस आउटफिट में इलियाना काफी ज्यादा खूबसूरत और दिलकश लग रही थीं। समर ब्लैक पेपलम टॉप, मैचिंग पैंट्स और जिमी चू के हाई हील्स में इलियाना कहर ढाने को तैयार थीं मानों।

इस ब्लैक और नियॉन स्टाइल आउटफिट के साथ मैथिलि कब्रे ज्वेलरी की रिंग पहन रखी थी। हमें जो बात सबसे खास लगी वह थे इलियाना के लंबे, घने, उलझे बाल। उन्होनें आंखों को अच्छा सा लुक देने के लिये स्मोकी आई मेकअप कर रखा था।

अन्य तस्वीर में इलियाना ने ध्रुव कपूर की डिजाइनर मिडी स्कर्ट और फ्लोरल ब्राउन टॉप पहना था। यह कलेक्शन ध्रुव कपूर ने अपने विंटर कलेक्शन में रैंप पर पेश किया था। इलियाना ने बड़ी ही समझदारी के साथ दो अलग अलग कपड़ों को एक साथ पेयर किया था। इलियाना की स्कर्ट काफी खूबसूरत दिख रही थी क्योंकि उस पर पैचवर्क से फूलों का रूप दिया गया था। इलियाना की कमर को उनका टाइट टॉप काफी आकर्षक बना रहा था।

ग्लैमर क्वीन इलियाना ने अपने खूबसूरत लुक को और खूबसूरत बनाने क लिये कानों में न्यूड लोब्स पहन रखे थे और होंठो पर गहरे रंग की रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। वहीं दूसरी ओर इलियाना ने बालों को वेवी लुक प्रदान कर रखा था। आप का दिल किस इलियाना ने जीता, हमें जरुर लिख कर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications











