Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान
डिजाइनर ड्रेस में किसी गुडिया से कम नहीं दिखीं तमन्ना भाटिया
तमन्न भाटिया को अभी हाल ही में हमने चिन्नई में चल रहे रिट्ज अवार्ड 2014 में देखा। खूबसूरत और नाजुक सी दिखने वाली तमन्ना ने हेमा कॉल का डिजाइन गाउन पहना हुआ था, जिसे देख कर काफी लोग उनकी ओर आकर्षित हुए।
टाइट ड्रेस में दिखीं हॉट तमन्ना

हेमा कॉल का यह डिजाइनर वाइन गाउन पूरी तरह से रेड कार्पेट के लिये ही बनाई गई थी। यह बरगंडी वेल्वेट गाउन पहन कर तमन्ना काफी अच्छी लग रही थीं। इस गाउन के अलावा तमन्ना का मेकअप भी काफी करीने से किया गया था। तमन्ना की रेड लिपस्टिक उन पर काफी सूट कर रही थी। तमन्ना ने अपने बालों को साइड में कर रखा था।

दूसरी ड्रेस वाइट रंग की है जिसमें तमन्ना दिखने में एक परी की तरह लग रही हैं। यह सिंपल सा लुक तमन्ना पर काफी अच्छा भी लग रहा है। इस ड्रेस पर काफी अच्छी डीटेलिंग की गई है, जिस वजह से इस गाउन की शोभा कई गुना बढ़ गई है। तमन्ना ने इस गाउन के साथ बहुत ही फाइन ज्वेलरी पहनी हुई है। कानों में डायमंड स्टड और होंठो पर पिंक कलर की लिपस्टिक लगा कर अपना लुक पूरा किया है।

तमन्ना ने अपने लुक को पूरा करने के लिये बालों में साइड बन बनाया था। उनकी थोड़ी सी लट उनके गर्दन पर लटक रही थी , जो कि एक मास्टर पीस इफेक्ट दे रहा था। रिट्ज अवार्ड 2014, चिन्नई में जितने लोग भी शामिल थे, उन्होने तमन्ना के स्टाइल की काफी तरीफें की और कहा कि वह देखने में बिल्कुल गुडिया जैसी लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications











