Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान
अपने विंटर कलेक्शन में शामिल करें ये 4 तरह के स्वेटर
सर्दियों ने दस्तक दे दी है और अब हम इसकी तैयार में पूरी तरह जुट गए हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा टेंशन, फैशन बेकार होने की होती है क्योंकि इन दिनों में भयानक सर्दी के कारण कुछ भी ड्रेस पहनने की हालत में नहीं होते हैं, टोपा और जैकेट ही आखिरी चारा बचता है।
लेकिन अब ऐसा नहीं है, मार्केट में कई तरह ही ड्रेस आई हैं जो सर्दियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती हैं। इन सभी ड्रेसेस में स्टाइल फैक्टर होता है। स्वेटर, जैकेट की अपेक्षा कम स्टाइलिश होते हैं लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप ड्रेस से मैच करते हुए किस तरह का स्वेटर पहनी हैं। स्वेटर्स में फैशन बदलता है, कभी शॉर्ट स्वेटर का ट्रेंड आता है और कभी लॉन्ग का।
अगर आप इस साल किसी शादी को अटेंड करने वाली हैं तो कोई खूबसूरत सा फैशनेबल स्वेटर खरीद लें। आप निम्न प्रकार के 4 स्वेटर खरीद लें, जिससे आपका कलेक्शन पूरा लगेगा और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
1. पीला स्वेटर: ब्राइट लेमन येलो कलर का स्वेटर अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये ड्रेस पर कंट्रास्ट रंग के स्वेटर्स का काम करेगा।

2. ब्लैक स्वेटर: ब्लैक कलर का स्वेटर, मल्टीपर्पज होता है। आप चाहें तो हल्का ग्ल्टिर शेड वाला लें ताकि आप किसी पार्टी में भी पहनकर जा सकें। न्यू ईयर पार्टी में भी इस रंग के स्वेटर को पहनकर जा सकते हैं।

3. ग्रे स्वेटर: आजकल थ्री लेयर्स का ग्रे स्वेटर काफी ट्रेंड में है। आप डेट पर जाएं या ऑफिस की किसी पार्टी में; इस रंग का स्वेटर हमेशा बहुत अच्छा लगता है। आप चाहें तो पिंक कलर का स्कार्फ इसके साथ डाल सकती हैं।

4. स्ट्रीप स्वेटर: स्ट्रप्स वाला स्वेटर हमेशा अच्छा लगता है। कई विदेशी फिल्मों में भी ऐसा लुक देखने को मिलता है। इसलिए, तुरंत ही अपने विंटर कलेक्शन में इस तरह के स्वेटर को शामिल करें।




Click it and Unblock the Notifications











