Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कफ या श्लेष्मा से मुक्ति पाने के उपाय
गले की कफ या श्लेष्मा से मुक्ति पाने के कई तरीके हैं। आप सम्भवतः गले में कफ के परेशान करने वाले एहसास से भली-भाँति परिचित होंगें जिससे साँस लेने में बहुत कठिनाई होती है। गले में कफ काफी असुविधाजनक होता है और बदबूदार साँस या कई अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें उत्पन्न करता है।
आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि सिगरेट पीने से कफ बनने की प्रक्रिया में इजाफा होता है। लेकिन यहाँ सुझाये गये कुछ उपायों से आप कफ या श्लेष्मा से मुक्ति पा सकते हैं।

कफ से मुक्ति पाने के उपाय
1- उबलते पानी के टब से या गर्म पानी के फव्वारे से भाप लें जिसे गले की कफ ढीली हो जाये और अवरुद्ध साइनस भी खुल जाये।
2- प्रतिदिन कम से कम आठ गिलास पानी पियें जिसे कफ ढीली हो जाये - साथ ही यह प्रक्रिया आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिये भी लाभदायक है।
3- अपने नाक को निरन्तर साफ करें जिससे कि कफ गले में न उतरे।
4- गुनगुने पानी और नमक का नियमित कुल्ला करें।
5- जकड़न से आराम पाने और कफ को ढीला करने के लिये वेपोराइज़र में यूकेलिप्टस तेल की कुछ बूँदे डालें।
6- डेयरी उत्पादों, माँस या तले-भुने व्यञ्जनों को खाने से बचें जिन्हें श्लेष्म उत्पादन के लिये जाना जाता है।
7- हर्बल चाय या चिकन शोरबा जैसे गरम पेयों को लें जो श्वास मार्गों को नम कर श्लेष्म को तोड़ते हैं।
8- आधे गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पियें - हल्दी में रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता होती है।
9- शहद और नींबू का प्रयोग करें। एक कप गुनगुने पानी में लगभग दो चम्मच नींबू रस और एक चम्मच शहद मिलायें। इससे आपका गला साफ होगा क्योंकि नींबू श्लेष्म को काटता है और शहद गले को आराम देता है।
10- घर में साफ-सफाई, पेन्ट के धूम, रसायनों या सिगरेट के धुयें जैसी उत्तेजकों से दूर रहें।
11- जकड़न से आराम पाने और कफ को ढीला करने के लिये वेपोराइज़र में यूकेलिप्टस तेल की कुछ बूँदे डालें।
12- धूम्रपान से बचें क्योंकि इससे गले में उत्तेजना होती है और श्वास सम्बन्धी समस्यायें होती हैं।
13- मसालेदार भोजन, मूली और काली मिर्च का सेवन करें, इससे शलेष्म ढीला पड़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
