Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Chaitra Navratri 2026- Kuttu Atta Purity Test: नवरात्रि की शुरूआत के साथ ही घर-घर में भजन और आरती की धुन सुनाई देती है। माता के भक्त दिन भर व्रत रखते हैं और शाम को फलाहार के साथ व्रत खोलते हैं। श्रद्धा और उपवास के इन नौ दिनों में कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour) फलाहार का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में परोसी गई कुट्टू की पूड़ी या पकौड़ी सेहत के लिए जहर भी बन सकती है? हर साल नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग और सैकड़ों लोगों के अस्पताल पहुंचने की खबरें सामने आती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है बाजार में मिलने वाला मिलावटी या महीनों पुराना स्टॉक वाला आटा।
दरअसल, कुट्टू का आटा बहुत जल्दी खराब होता है और इसमें फंगस लगने का डर रहता है। मुनाफाखोर अक्सर पुराने आटे को नए पैकेट में भरकर या उसमें सिंथेटिक रंग और अन्य चीजें मिलाकर बेचते हैं। व्रत की शुद्धता और अपनी सेहत बनाए रखने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो आटा खरीद रहे हैं, वह असली है या मिलावटी। आइए जानते हैं कुट्टू के आटे की शुद्धता जांचने के 3 सबसे आसान तरीके और एक्सपर्ट टिप्स।

पुराना आटा खाने के नुकसान (Side Effects of Kuttu aata)
अगर आप भी नवरात्रि के दौरान गलती से मिलावटी या फंगस लगा आटा खा लेते हैं, तो शरीर में ये लक्षण दिख सकते हैं:
फूड पॉइजनिंग: उल्टी, दस्त और पेट में तेज मरोड़।
चक्कर आना: शरीर में टॉक्सिन्स फैलने के कारण सिर चकराना और भारीपन।
त्वचा की समस्या: खुजली या शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना।
कैसे करें असली और नकली आटे की पहचान
रंग और बनावट
असली पहचान: शुद्ध कुट्टू का आटा दरदरा (Grainy) होता है और इसका रंग गहरा भूरा या धूसर होता है। इसमें बीच-बीच में काले दाने या छिलके नजर आते हैं।
नकली की पहचान: अगर आटा बहुत ज्यादा सफेद या मटमैला दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि इसमें चावल का आटा या अन्य मिलावट की गई है। वहीं, अगर यह जरूरत से ज्यादा काला है, तो यह पुराने स्टॉक का संकेत है।
गंध और स्वाद
असली पहचान: ताजे कुट्टू के आटे में एक सोंधी और प्राकृतिक खुशबू होती है।
नकली की पहचान: अगर आटे से अजीब सी कड़वाहट या दुर्गंध (Rancid smell) आ रही है, तो वह खराब हो चुका है। पुराने आटे में नमी के कारण फंगस लग जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। चखने पर अगर आटा कड़वा लगे, तो उसे तुरंत फेंक दें।
पानी के साथ परीक्षण
आटे की एक छोटी लोई बनाएं या थोड़े से आटे में पानी मिलाएं। अगर आटा गूंथते समय बहुत ज्यादा चिपचिपा महसूस हो या हाथ से न छूटे, तो इसमें मिलावट हो सकती है। असली कुट्टू का आटा गूंथने पर थोड़ा बिखरता है क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं होता।
खरीदारी के समय बरतें ये सावधानियां
खुला आटा न खरीदें: हमेशा विश्वसनीय ब्रांड का पैक्ड आटा ही लें। खुले आटे में मिलावट और गंदगी की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक करें: कुट्टू के आटे की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है लगभग 1-2 महीने। पैकेट पर 'Packing Date' जरूर देखें।
साबुत कुट्टू सबसे सुरक्षित: सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप साबुत कुट्टू खरीदें, उन्हें साफ करें और घर पर या चक्की पर पिसवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
यदि आटे में नीले या काले रंग के जाले दिखें, या आटा छूने पर गांठें (Lumps) बनी हों और उससे 'खट्टी' गंध आए, तो समझ लें कि उसमें फंगस लग चुका है।
कुट्टू एक ग्लूटेन-फ्री (Gluten-free) अनाज है। इसमें चिपचिपाहट (Elasticity) नहीं होती, इसलिए शुद्ध आटा गूंथते समय थोड़ा बिखरता है। अगर यह बहुत ज्यादा चिपचिपा है, तो इसमें मैदा या अन्य मिलावट हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
