Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
मेंहदी की रात दिया मिर्जा ने पहना रितु कुमार का सूट
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिया मिर्जा अब परिणय सूत्र में बंधने के लिये बिल्कुल तैयार हैं। हमने दिया मिर्जा को उनके होने वाले पति साहिल संघा के साथ मेंहदी कार्यक्रम में एक साथ देखा। उस दौरान दोनों ही कपल काफी खुश और खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों दोनों एक दूसरे के लिये ही बने हों। इस खास मौके पर दोनों जोड़ों ने पारंपरिक परिधान में थे। रागेश्वरी ने अपनी शादी में पहना ये डिजाइनर लहंगा
दिया मिर्जा ने जानी मानी फैशन डिजाइनर रितु कुमार का डिजाइनर अनारकली सूट पहन रखा था। वहीं साहिल ने लाल रंग के कुर्ते के साथ बंधगला जैकेट धारण कर रखी थी। दोनों ने ही अपने लिये काफी अच्छे रंगों का चुनाव किया था। चमकीले पीले कुर्ते में दिखीं विद्या बालन

इस मेंहदी कार्यक्रम को काफी दबा कर रखा गया था, तभी हमें वहां पर आए सेलेब्रिटियों के चेहरे नहीं दिख पाए। पर हमें पता चला कि बॉलीवुड से काफी सारे सितारों ने दिया के इस मेंहदी कार्यक्रम में दस्तक दी। इस खुशी के मौके पर दिया मिर्जा ने मारीगोल्ड यलो रंग का चंदेरी अनारकली सूट पहना था। यह फुल स्लीव्स सूट सिल्क का था, जो कि रितु कुमार के कलेक्शन से खरीदा गया था। अनाकली सूट के ऊपर और आगे की ओर काफी भारी कढाई और नगों का काम किया हुआ था।
दिया मिर्जा अपनी मेंहदी की रात में काफी ज्यादा ग्लो कर रही थीं। भारी गहने पहनने के अलावा दिया मिर्जा ने अपनी चोटी में चमेली के फूल लपेट रखे थे। भारी मेकअप और मांग टीके से उनकी सुंदरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके पार्टन साहिल भी लाल कुर्ते में कुछ कम नहीं दिख रहे थे। आपको दोनों जोड़ी कैसी लगी हमें, जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications











