Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी झुर्रियां और फाइन लाइन्स -
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें घर पर बनाने का तरीका -
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश
दुनिया के 10 देश जिनके पास हैं सबसे शक्तिशाली सेनाएं
जहां तक दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची का सवाल है, पश्चिम के सामान्य नाम वाले देश अब ज्यादा प्रभावी नहीं रह गए। अब विश्व का हर देश बाहरी आक्रमणों से बचने और अपनी देश की सुरक्षा के लिये अपनी सैन्य सख्याओं को बढाने और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिये उन पर अरबों रूपए खर्च करने के लिये तैयार है।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की इस सूची में सबसे पहला नाम अत्याधुनिक हथियारों से लैस और मजबूत सेना शक्ति वाले देश, अमेरिका का आता है। 10 बातें, जो भारत ने सिखाई पूरी दुनिया को
भारत चाहे किसी भी मामले में कितना भी पीछे क्यूं न हों, लेकि जब बात विश्व के शक्तिशाली सेनाओं की आती है, तो हमारा देश चीन के बाद चौथे नंबर पर आता है। आइये जानते हैं कि इस समय विश्व में सबसे ताकतवर
और अत्याधुनिक सेनाएं किस देश के पास हैं।

1. अमेरिका
विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में सबसे पहला नाम अमेरिका का आता है। अपने अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ 2,130 क्रूज मिसाइल, 450 बैलिस्टिक मिसाइल और 19 विमान वाहक हैं, जो हवा से हवा में वार करने में सक्षम हैं। यूएस अपने डिफेंस फोर्स पर बाकी देशों की तुलना में दस गुना पैसे ज्यादा खर्च करता है। अपने अत्याधुनिक हथियारों और मजबूत जहाजी बेड़े के कारण यह विश्व की सबसे शक्तिशाली नौसेना है।

2. रूस
रूस, हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। इसके पास सबसे मजबूत टैंक फोर्स है, जो कि 15,500 की संख्या में है। इसके पास कुल सक्रिय सैन्य सख्य 760,000 है।

3. चीन
इस देश की आर्मी सबसे बड़ी है और यह अपनी मिलिट्री तथा डिफेंस पर खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश माना गया है। इस वक्त चीन के पास 2.5 लाख कर्मियों की मिलिट्री स्ट्रेंथ है। इस देश ने काफी हद तक आयात में कटौती की है और अब स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर ध्यान दे रहा है।

4 भारत
ग्यारह लाख तीस हज़ार सक्रिय सैनिकों एवं बारह लाख आरक्षित सैन्य कर्मियों की सेवाएं ग्रहण करने वाली भारतीय थल सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। भारतीय थलसेना की स्थापना सन् १९४७ में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद हुई थी। यह देश अपनी सेना पर 46 अरब डालर का खर्च करता है और समय के साथ इसके और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

5. ब्रिटेन
पिछले पांच साल में ब्रिटेन का डिफेंस बजट 20 प्रतिशत तक नीचे गिरा है। इस देश ने अपनी सैन्य संख्या को भी 20 प्रतिशत तक कम करने की योजना बनाई है। इस वक्त ब्रिटेन टेक्नॉलिजी को बढाने और अनुसंधान में सुधार करनी की ओर कदम बढ़ा रहा है। ब्रिटेन सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची में पांचवे स्थान पर आता है।

6. फ्रांसीसी सेना
फ्रांस अपनी मिलिट्री पर 40 अरब अमरीकी डालर से थोड़ा अधिक खर्च करता है। इसके अलावा, इसकी सेना अफगानिस्तान और अफ्रीका में काफी प्रभावशाली तरीके से सक्रिय है।

7. जमर्नी
यूरोपीय संघ में, जमर्नी, आर्थिक और सैन्य शक्ति की तुलना से परे है। यह नाटो की सक्रिय सदय है, जो कि अपनी सैंन्य के संबन्ध में अत्यधिक प्रभावशाली टेक्नॉलिजी के होने का दावा करती है।

8. जपान
यह देश विश्व युद्ध 2 के दौरान अपने आक्रामक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची पर आता है। विश्व युद्ध 2 में पराजय के बाद, जापान ने अपनी सेना की संख्या में काफी हद तक कटौती करने के लिये मजबूर हो गया था, लेकिन आज यह अपनी विध्वंसक तकनीकी क्षमता के कारण, विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला जापान अपनी मिलिट्री पर खूब हाथ फैला कर राशि खर्च करता है।

9. दक्षिण कोरिया
अप्रत्याशित पड़ोसियों जैसे, चीन और उत्तर कोरिया की बढ़ती धमकियों की वजह से दक्षिण कोरिया ने बड़ी तेजी से अपनी सेनाओं पर ज्यादा से ज्यादा खर्च कर के उन्हें अत्याधुनिक तकनीको से लैस कर के मजबूत बना दिया है। इनके देश का 40 अरब डॉलर के सैन्य के खर्चे के लिये रखा जाता है। यहां हर दूसरे दिन अत्याधुनिक मिसाइलें और विध्वंसक क्षमता वाले हथियारों को टेस्ट किया जाता है।

10. इजराइली सेना
इजरायल की सेना अच्छा प्रशिक्षण और संचालन के लिये जानी जाती है। इनकी सैन्य संख्या भले ही कम हों, लेकिन यह विश्व में सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। इनकी अद्वितीय सैन्य प्रौद्योगिकी इन्हें सबसे जुदा और ताकतवर बनाती है। आतंकवाद और वैश्विक संकटों को देखते हुए इजराइली सेना युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहती है। यह देश खुद के बजट से 20 प्रतिशत का धन अपनी सैन्य खर्च के लिये उठाता है।



Click it and Unblock the Notifications











