Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
इंडो चाइनीज चिली गार्लिक चिकन रेसिपी
चाइनीज स्ट्रीट फूड खाना लगभग हर किसी को काफी पसंद आता है। महंगे रेस्ट्रॉन्ट में जा कर सूप पीने से अच्छा हमें स्ट्रीट पर बिकने वाले चाइनीज आइटम ज्यादा भाने लगे हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि वहां का खाना भारतीय मसालों के स्वाद से भरा होता है। इंडो और चाइनीज का मेल काफी जुदा सा लगता है। अगर आपको भी इंडो चाइनीज व्यंजनों का काफी ज्यादा शौक है तो आप चिली गार्लिक चिकन रेसिपी बना सकती हैं। यह रेसिपी बनाने में काफी आसान है। लेकिन अगर आप डायटिंग पर हैं तो आपके लिये इसे खाना ठीक नहीं होगा क्योंकि इसमें वसा और सोडियम की काफी मात्रा होती है। पर अगर आप एक दिन के लिये थोड़ा सा चांस ले लें, तो उसमें कोई बुराई नहीं होगी। आइये जानते हैं इंडो चाइनीज चिली गार्लिक चिकन रेसिपी को बनाने की विधि-
इंडियन चाइनीज चिली फिश

कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- चिकन - 500 ग्राम
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- काली मिर्च- 2 चम्मच ( पिसी )
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- लहसुन मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- अंडे का सफेद भाग- 1
- लहसुन- 3 चम्मच (पिसा)

- अदरक- 1 चम्मच (पिसा)
- प्याज- 1/2 कप (कटी)
- नमक- स्वादअनुसार
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- टमैटो सॉस- 1/3 कप
- तेल- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिये

विधि-
* सबसे पहले चिकन के पीस को पानी से धो लें।
* फिर उसे नींबू रस, पिसी काली मिर्च, अंडे का सफेद भाग, 1 चम्मच कार्नफ्लोर और नमक मिला कर 20 मिनट तक मैरीनेट कर लें।
* उसके बाद चिकन पीस को डीप फ्राई कर लें।
* अब पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें पिसा अदरक और लहसुन डाल कर 1 मिनट तक चलाएं।
* फिर कटी प्याज डाल कर 3-5 मिनट पकाएं।
* उसके बाद मिर्च और लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस, टमैटो सॉस, चीनी और 1 कप पानी डाल कर मिश्रण को उबालें।

* अब इसमें नमक और फ्राई किया गया चिकन पीस डाल कर मिक्स करें।
* कुछ ही देर में 1 चम्मच कार्नफ्लोर को थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के मिश्रण में डाल दें।
* जब चिकन ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब आंच बंद कर दें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











