Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी हैश ब्राउन
अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं या फिर आप घर पर अकेले रहते हैं और यह समझ में नहीं आता कि रोज रोज ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए। ब्रेकफास्ट फटा फट बने भी और स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा हो। अगर आप कुछ ऐसा ही नाश्ता बनाना चाहती हैं तो क्रिस्पी हैश ब्राउन बनाएं जो कि आलू की मिश्रण से बनाया जाता है।
फटा-फट बनाए आलू मटर फ्राई

हैश ब्राउन ब्रेकफास्ट यूके में काफी ज्यादा चाव से खाया जाता है। इसे बनाने के लिये आलू को बारीक घिस लिया जाता है और फिर उसे नॉन स्टिक पैन में फ्राई किया जाता है। हैश ब्राउन में विटामिन बी-6 की मात्रा काफी अच्छी होती है। साथ ही इसमें जीरा प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल और 33% वसा भी होता है। तो चलिये देर किस बात की आइये बनाते हैं क्रिस्पी हैश ब्राउन नाश्ता।

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री -
- आलू- 4 छिले और बारीक घिसे हुए
- प्याज- 1 बारीक कटी
- दूध- 2 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- काली मिर्च पावडर- स्वादअनुसार
- बटर- 3 चम्मच

विधि-
1. एक कटोरे में घिसा आलू, नमक, प्याज, दूध, कार्नफ्लोर और काली मिर्च पावडर को एक साथ मिक्स कर लें।
2. फिर नॉन स्टिक पैन में बटर गरम करें।
3. जब बटर गरम हो जाए तब उसमें 1 चम्मच आलू का मिश्रण डाल कर सेकें। इसे बिल्कुल भी मिक्स न करें।

4. मिश्रण को भूरा होने तक फ्राई करें।
5. एक बार हो जाने के बाद उसे पेपर नैप्किन पर रखें।
6. उसके बाद इसे प्लेट पर रख कर सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











