Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
6 स्टेप में सीखें आलू शिमला मिर्च करी बनाना
सर्दियां आ चुकी हैं और इसी दौरान बाजार में रंग बिरंगी सब्जियां भी मिलना शुरु हो चुकी हैं। अगर आपका गाजर, चुकंदर, शिमला मिर्च, हरी मटर या पत्ता गोभी पसंद है तो आप उनका भरपूर प्रयोग सब्जी बनाने में कर सकती हैं। इसी बात का ख्याल रखते हुए हम आज आपको बनाना सिखा रहे हैं, आलू और शिमला मिर्च की मसालेदार सब्जी, जिसे आप 6 स्टेप में सीख सकती हैं। आप चाहें तो इसे कई तरीके से बना कर सर्व कर सकती हैं। आप इसमें थोड़ा सा चाइनीज सोया सॉस भी मिक्स कर सकती हैं। आलू और शिमला मिर्च करी में आपको विटामिन ए और सी काफी ज्यादा मात्रा में मिलेगा। तो चलिये जानते हैं आलू और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की विधि ।
गरमा गरम रोटी के साथ खाएं पनीर कैप्सिकम करी

कितने- 3
तेयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
आलू- 4
शिमला मिर्च- 3
प्याज- 1
टमाटर- 2
लहसुन - 5 कलियां
हल्दी- 1 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप

विधि-
1. पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा तथा कटे हुए लहसुन डालें। कुछ देर के बाद उसमें कटी प्याज डालें।
2. जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, आलू और शिमला मिर्च डाल कर 4-5 मिनट पकाएं।
3. उसके बाद कटे टमाटर और नमक मिक्स करें।
4. इसे मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।

5. अब इसमे एक कप पानी डाल कर मिक्स कर के पैन को ढंक दें।
6. एक बार जब सब्जियां पक जाए तब उसमें गरम मसाला पावडर छिड़के।
7. फिर आंच बंद करें और इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।

टिप्स-
प्याज फ्राई करते वक्त उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें, जिस्से प्याज जल्द पक जाए।
यदि आप चाहें तो अपनी इच्छा के अनुसार और भी सब्जियां डाल सकती हैं, इससे वह और भी पौष्टिक बन जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











