Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 11th July: जानें आज किन राशियों पर रहेगी मंगला गौरी माता की कृपा
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपकी प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं तो उसका अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां सकती है। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। इसके अलावा उन्हें अच्छे डॉक्टर से भी सलाह लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। हो सकता है आपको आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिले। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हो सके तो तनाव की स्थिति से बचें। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। हालांकि जल्द ही सबकुछ शांत हो जाएगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:10 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो हो सकता है आपका पैसा अटक जाए। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार ही प्यार रहेगा। आपके बीच का तालमेल और बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 2:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। आज आप निवेश भी कर सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके बीच नोकझोंक हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि जीवनसाथी आप से नाराज हैं तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विरोधी सक्रिय रहेंगे ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप किसी करीबी की पैसों से आज मदद भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
