Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
700 साल बाद ग्रहों का अजब संयोग, एक दिन में बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, अचानक इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
Five Rajyoga Will Form After 700 Years: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान अपनी राशि में बदलाव करते हैं। इस दौरान कभी-कभी ग्रहों के संयोजन से शुभ या अशुभ योग का निर्माण भी हो जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का ही नहीं, इस अवधि में बनने वाले इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है।
कभी-कभी एक ही समय में एक से अधिक योग बनते हैं। ऐसे योग कई वर्षों में एक बार घटित हो सकते हैं। ये काफी दुर्लभ घटनाएं होती हैं। ऐसे में करीब 700 साल बाद एक साथ 5 राजयोग बनने वाले हैं। यह संयोग 29 नवंबर को होने वाला है।

बुधवार 29 नवंबर को शश राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग, मालव्य राजयोग, नवपंचम और रूचक राजयोग का निर्माण होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में इस तरह योग का बनना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के जीवन पर इन 5 राजयोगों का असर जरूर दिखाई देगा। विशेष रूप से 4 राशियों के लिए ये योग अचानक धन लाभ और भाग्य के साथ सफलता लेकर आएंगे। आइए अब देखते हैं कौन हैं वो भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि :
इन 5 राजयोगों के कारण मेष राशि के लिए 29 नवंबर का दिन शानदार रहने वाला है। सभी ग्रह अच्छी स्थिति में हैं। इसके चलते इस राशि के जातकों को इस दौरान विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी या योग शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन मधुर और खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। कुछ लोगों को अप्रत्याशित नकदी मिल सकती है।
कन्या राशि :

कन्या राशि वालों के लिए इन 5 राजयोगों के कारण 29 नवंबर से जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक नतीजों की शुरुआत होगी। बेरोजगार जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे सफलता हासिल होगी। धन की आवक बनी रहेगी। आप भविष्य के लिए बचत भी कर सकेंगे।
धनु राशि :
धनु राशि वालों को भी 29 नवंबर से लाभ की प्राप्ति होगी। विदेश से संबंधित नौकरी करने वालों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। इस राशि के कुछ लोगों को विदेश में अच्छी नौकरी का मौका भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन करने के अवसर मिल सकते हैं। मुख्य रूप से गुरु और शनिदेव की कृपा से 29 नवंबर से लंबे समय से दबी हुई आपकी मनोकामनाएं पूरी होने लगेंगी। इस योग के प्रभाव से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को 29 नवंबर से इन 5 राजयोगों के कारण आर्थिक और प्रोफेशनल तौर पर फायदा होगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। मॉडलिंग, अभिनय, संगीत, मीडिया आदि क्षेत्र के लोगों को इस दौरान अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप इस अवधि का आनंद लेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
