Latest Updates
-
Mother's Day 2026 पर मां को दें प्यार भरा सरप्राइज, आपके लिए लाए हैं 1,000 से कम में ये 5 गिफ्ट आइडियाज -
गर्मी में बीपी हाई और लो क्यों होता है? डॉ. शालिनी सिंह सोलंके से जानें कारण व बचाव के 5 जरूरी टिप्स -
हार्ट अटैक और गैस के दर्द में कैसे फर्क पहचानें? इन संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक -
Milind Soman World Record: 60 की उम्र में यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर रचा इतिहास, जानें मिलिंद का फिटनेस सीक्रेट -
Nurses Day 2026: सलाम उन योद्धाओं को जो दर्द में मुस्कान बांटते हैं, नर्स डे पर इन संदेशों से कहें थैंक्यू -
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2026: राशियों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक को मिलेगा अटका धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य -
Hantavirus Outbreak: बीच समंदर क्रूज पर फैला हंतावायरस, 3 की मौत; जानें कैसे फैलता है यह वायरस? -
Met Gala 2026: सोने की साड़ी और हीरे जड़ा ब्लाउज पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, बनाने में लगे 1200 घंटे -
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट -
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा
Aaj Ka Rashifal 6th March: कर्क राशि वाले रहें आज संभलकर, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बेहतर होगा बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपके बीच तकरार संभव है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप लापरवाही न करें। आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया संकेत दे रहा है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। साथ ही आपको मौज मस्ती का भी अवसर मिलेगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर अब व्यापारी हैं तो आज आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने सभी कार्य आप सही समय पर पूरे करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। हो सके तो अपने किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। मुमकिन है आपकी इस समस्या का समाधान आपको मिल जाए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए या फिर निवेश के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप तो रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि कुछ समय से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके साथी आपको कोई बड़ा और खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। मुमकिन है आज वे आपके सामने विवाह का प्रस्ताव भी रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई कागजी काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन की खुशियां लौट आएंगी। एक बार फिर घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। बचत करने में आज आपको अपनों का भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा की कमी देखने को मिलेगी। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों में और भी तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दोस्तों और परिजनों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनों की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। खर्चों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। एक दूसरे को आज आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications