Latest Updates
-
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल
1 April Horoscope: इन राशियों का दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा, जानें बाकी राशियों का हाल
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापार करते हैं और नए काम की शुरुआत करने वाले हैं तो आज अपने नए कारोबार को लेकर आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च चपद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन रही है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। इसके अलावा संतान की शिक्षा को लेकर भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेहत की बात करें तो आज आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का वातावरण आज कुछ गर्म रहेगा। अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। ऐसे में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंतित रहेंगे खासतौर पर यदि आपके प्रिय को उक्त रक्तचाप की समस्या है तो आज जरा सी भी लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक नए स्टॉक की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आज कार्यभार कम रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की तो रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम और मॉर्निंग वॉक आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का पालन आपको कठोरता से करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको उसका डबल फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और आप पर काम का बहुत कुछ अधिक है तो आपको पॉजिटिव रहकर अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपकी इस मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी फैसले न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। आप बात को ज्यादा न बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन खर्चों में वृद्धि आप की चिंता बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज खुद को अतिविश्वास और अनावश्यक क्रोध से दूर रखें अन्यथा आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। उचित समय आने पर चीजें अपने आप ही आप के पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा और किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। घर वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े भाई के साथ मनमुटाव संभव है। सेहत में गिरावट आने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद शुभ रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इतना ही नहीं आज आप कोई पुराना उधार भी चुका सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि भविष्य में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बड़े नाराज हो जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने शुभचिंतकों की सलाह लेकर अपना अंतिम फैसला ले सकते हैं। जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर यदि आज आपके कोई रिश्तेदार या मित्र आपसे मदद की उम्मीद करते हैं तो आप हमें निराश न करें। हो सकता है आपकी सहायता से उनकी बड़ी समस्या का अंत हो जाए। सेहत की बात करें तो दफ्तर में समय पर अपने काम निपटाने का प्रयास करें, खासतौर पर लंबित कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं। व्यापारियों का आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। माता-पिता आप से बहुत प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। अपने प्रिय को कोई अच्छा तोहफा देने के लिए दिन अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को आप पूरी मेहनत और पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे। इसका अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज खर्चे अधिक होंगे लेकिन किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो अब मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप बड़े व्यापारी है और कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति रुखा रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











