For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 जुलाई राशिफल: मीन राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। साथ ही आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस होगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें। सेहत की बात करें तो अचानक आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8 बजे तक

12 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जल्दबाजी में अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। यदि आप बिना सोचे समझे अपने निर्णय लेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा पैसों का लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी अच्छी कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी पूरी तैयारी रखें। व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको गले या मुंह से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनते हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। इसके अलावा यदि आप किसी प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका भी लग सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज उनकी मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अच्छे खान-पान के साथ थोड़ी कसरत भी करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन पैसों के मामले में आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आज आप वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं आज आपके काम में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। अपने बीच के सारे गिले-शिकवे दूर करने का ये बढ़िया मौका है। बेहतर होगा आप इसका भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा आपको रीड की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। वहीं सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को भी आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के मनमुटाव से व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपकी छवि भी खराब हो सकती है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके लंबित कार्य पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपका बटवा चोरी या फिर गुम सकता है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। इसके अलावा आपको अपनी कीमती वस्तुओं की भी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

सुबह अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपको बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। व्यापार में बदलाव का समय चल रहा है। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके बीच तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कपड़े, कॉस्मेटिक्स डेयरी उत्पाद आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह होने की आशंका है। रिश्तों में बढ़ रही कड़वाहट आज आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप सूझ बुझ से काम लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। इस समय आप बचत पर जितना अधिक ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य का मामला बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपकी सकारात्मक सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी । परिजनों का प्रेम और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। दफ्तर में किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है। आप शांति से काम लें और अपना व्यवहार संतुलित रखें। इसके अलावा आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यान से पूरा करें। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। व्यापारियों को जल्दबाजी से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अपने माता पिता की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर रहा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। व्यापारी बड़े फायदे के लिए चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य की बात करे तो आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 July 2021 Monday

What does your Monday July 12, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 10, 2021, 14:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion