Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
13 मई राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकता है जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। आपको उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिलने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप अपनी ओर से जी तोड़ मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से और अहंकार से बात बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको एसिडिटी, गैस्ट्रिक, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप पीछे न हटें। यदि कुछ समय से आप मानसिक उथल-पुथल महसूस कर रहे हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी मानसिक स्थिति को भी मजबूत रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके काम से असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। घर का माहौल शांत रहेगा और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप काफी उदास और बोझिल महसूस करेंगे। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य कमजोर होगा, साथ ही आप के प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की गर्म मिजाजी आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। हो सके तो आप खुद को शांत रखें अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में कार्यभार कुछ काम रहेगा। अगर आप सेल्स या मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप व्यापारी है और आज कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतनी की जरूरत है। व्यापारिक मामलों में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को इस समय बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आप के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही सारी बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। निजी जीवन की बात करें तो माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित कोई बीमारी है तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें और पर्याप्त आराम करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार है नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर रोजाना जीवनसाथी के साथ तकरार आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के पक्ष को समझने का प्रयास करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपका विनम्र स्वभाव आपके रिश्तों में और मजबूती लाएगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े अन्यथा बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। लोहे के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती हैं। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आज के दिन आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं ता आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन की बात करे तो छोटे-छोटे घरेलू मामलों को ज्यादा तूल देने से बचें अन्यथा आज आपके घर में झगड़े झंझट होने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको किसी मानसिक चिंता से छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामलों में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें खास तौर पर निवेश से जुड़े मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अधिकारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। कामकाज में यदि आप से कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है विशेष रुप से अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में कर्मचारियों की कमी के कारण आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेहत की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत मां भगवती की पूजा अर्चना से करें, आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पैसों की कमी के कारण लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। इसके अलावा आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाए रखें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे व्यर्थ की चीजों में न गवाएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हो सकता है आज काम में आप का ज्यादा मन न लगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











