13 नवंबर राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं। आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए इसके लिए आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत रखना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपना दिमाग शांत रखें और परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। घर के बड़ों का सम्मान करें। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और सफलतापूर्वक आप अपने कार्य को पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। हालांकि आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी इसलिए आप निश्चिन्त रहें। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और शारीरिक रूप से आप फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपनी सही सोच से आज आप अपने जीवन की किसी गंभीर समस्या का समाधान कर पाएंगे। अपनों के साथ रिश्ते में एक बार फिर मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज के दिन आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापारियों के लिए स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। किसी बड़े व्यवसायिक मामले को लेकर आप काफी उलझे रहेंगे। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन की मुश्किलों को कम करने के लिए बातचीत के द्वारा आप अपने जीवनसाथी के साथ चल रही सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की जरूरत है। आप समय रहते अपने बीच की कड़वाहट कम करने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। पैसों की बात करें तो आर्थिक तौर पर आज का दिन कुछ ठीक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपने कर्जों से भी छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपनी रुचियों पर भी ध्यान देने का समय मिलेगा। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवही करते रहेंगे तो इस बात की भी संभावना है कि आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप कुछ उदास रहेंगे। मन में कई चिंताएं रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकाल दें और अपने सुंदर भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। इसके अलावा दूसरों की बातों से आप ज्यादा प्रभावित न हों। वैवाहिक जीवन की बात करें तो शांतचित्त रहकर ही आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार ला सकते हैं क्योंकि आपका उग्र स्वभाव आपके बीच कड़वाहट बढ़ा रहा है। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अधिक क्रोध और तनाव से बचें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज सुलझ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप कोई आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन की नीरसता को दूर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी गरममिजाजी आपके जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। मित्रों के साथ बातचीत के दौरान हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छा और मजबूत मनोबल के बल पर अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आर्थिक मामले में आप अपना हर निर्णय बुद्धिमानी से लेंगे। आज धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आज आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता है या फिर कोई कागजी काम अटक सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको परेशान नहीं होना चाहिए। आपकी यह समस्या अस्थायी है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। हालांकि ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आपके जीवन मे कोई परेशानी चल रही है तो अपने किसी करीबी की मदद आप ले सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का फल उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आज आपको कोई नया और अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आज आप खूब मेहनत करेंगे। आपकी काबिलियत देख वरिष्ठ भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। इस समय आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको लापरवाही से बचना होगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर गौर करना होगा। पैसों के मामले में संभलकर रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने विचारों में सकारात्मकता लाने की जरूरत है। अपनों के साथ समय बिताएं आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से उलझने से बचें अन्यथा आपका आज का दिन बेवजह के झंझटों में पड़कर बर्बाद हो सकता है। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी के कारण आज उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य सौंप सकते हैं। अगर आप इस काम को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आप कोई बड़ी आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि खाने-पीने के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें। समय पर भोजन करे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। यह समय दुखी और निराश होने का नहीं है बल्कि कुछ कर दिखाने का है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता भाई-बहन सभी का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है। इस समय किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Friday, November 13, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion