Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
14 मई राशिफल: इन 3 राशियों पर आ सकता है आज बड़ा आर्थिक संकट
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से परिश्रम करते रहें। आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरुर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती, थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लिया है तो आपको उसका उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ और थकान भरा रहेगा। आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जिस काम के लिए आप परिश्रम कर रहे हैं उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको लापरवाही से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
निजी जीवन में परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ साझा करें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपका उत्साह बढ़ाएंगे। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या है तो इस विषय पर आपको अपने उच्च अधिकारियों से तुरंत बात करनी चाहिए। पैसों के मामले में व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी नयी व्यवसायिक योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज का बोझ और घरेलू तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। मुमकिन है आने वाले समय में आपको इसका अच्छा फल मिले। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको दफ्तर में आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। इसी तरह सकारात्मकता के साथ मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में चल रहा विवाद शांत हो सकता है। आज आपके घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखे और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नयी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आज आप को उधार देने से भी बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी कुछ उदास रहेंगे। ऐसे में आपको उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए। आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। मुमकिन है उनके व्यवहार में आपको कुछ बदलाव नजर आए। बेहतर होगा समय रहते आप उनका उचित मार्गदर्शन करें अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लेखन और कला से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी का अनावश्यक क्रोध आपको दुखी कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको नियमित रूप से व्यायाम और प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव करें। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आपको प्रोफेशनल तरीके से काम करने की जरूरत है। अपने बॉस द्वारा दी हुई छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यदि आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। घर के बाहर सारी जरूरी सावधानियां बरतें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। दफ्तर में आज सभी कार्यों को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आप को उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लेने की सलाह दी जाती है नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न होने दें। समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। यदि माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन अशांत रहेगा। ऐसे में आपको परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपने मन की बात अपनों से साझा करें। अगर बात आपके कामकाज की करें तो व्यापारियों को अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी बड़ी तरक्की के लिए कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर अपनों के लिए तोहफे खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। अपना तनाव कम करने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका पारिवारिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप घर के छोटे बड़े मसलों को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय जान लेनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज आर्थिक लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











