For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 जनवरी राशिफल: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत

|

क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों की जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज आपको बहुत ही संभलकर अपने फैसले लेने होंगे। आप पैसों से जुड़ा कोई नया काम करने वाले हैं तो आज ठगे जा सकते हैं। आज मन कुछ बेचैन रहेगा। आप अपने खाली समय में कोई ऐसा काम करें जिससे आपको अच्छा महसूस हो। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपका अस्थिर बर्ताव आपके जीवनसाथी को दुखी कर रहा है ऐसे में आपको उनके प्रति अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आज घर के दूसरे सदस्यों के साथ भी आपका मनमुटाव हो सकता है। आप गुस्से में कोई कदम उठाते हैं तो भविष्य में इसके लिए आपको पछताना पड़ेगा। एक वक़्त पर आप एक ही काम पूरा करने की कोशिश करें। एक साथ कई काम निपटाने के चक्कर में आप स्वयं पर दबाव तो डाल ही रहे हैं, साथ ही इससे गलतियां भी काफी हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घरेलू मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आज बड़े भाई के साथ आपकी अनबन दिन को कठिन बना देगी। आप अपनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखना चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। आपका ज़िद्दी स्वभाव संबंधों में खटास की वजह बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आज खुशियां दस्तक देंगी। आज आपके जीवनसाथी मनमुटाव भूलकर आपके साथ कुछ अच्छा वक़्त बिताना चाहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर ढेर सारा पैसा खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आप शांत दिमाग से अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। लंबे समय से चली आ रही आपकी शिक्षा में कोई रूकावट आज दूर होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 9:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपका पूरा ध्यान आपकी सेहत पर होना चाहिए, आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी से कुछ मतभेद उभर सकते हैं लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी शादीशुदा जिन्दगी में प्रेम और शांति चाहते हैं तो आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता से भी आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। दफ्तर में आप अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे लेकिन आपको अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। सेहत का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका मन शांत रहेगा और आप एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा जिससे आप कुछ दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में छोटी मोटी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायत रहेगी। अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन अच्छा है। पिछले कुछ समय से घर के सदस्य आपसे कुछ नाराज चल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मनमुटाव भूलकर आज सभी आपके साथ एक बार फिर प्यार से पेश आएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा आज आपके पार्टनर के साथ कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आज आपके समक्ष कुछ ऐसी परिस्थिति आ सकती है जहां न चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, ज्यादा खर्च करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घरेलू जीवन की समस्याओं का आज समाधान हो सकता है। आज घर में शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे इसलिए कामकाज को अलग रखकर आप घूमना फिरना पसंद करेंगे। आज आप ज्यादातर समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताना चाहेंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे। व्यापार हो या नौकरी आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और उनकी पराजय होगी। आज वाद विवाद से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज आपके जोश और उत्साह में भी वृद्धि होगी जिससे आप आज कम समय में अधिक कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय में आज आपको मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। बड़े सौदेबाजी के लिए दिन ठीक नहीं है। यदि आप अपने निजी जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आज आपके विचारों में कुछ परिवर्तन आ सकता है। बेहतर होगा कि आप जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां और शांति रहेगी। आज अचानक किसी खास मेहमान के आने से घर का वातावरण और भी खुशनुमा बन जाएगा। पैसों की बात करें तो आय से ज्यादा आज खर्च हो सकता है इसलिए बिना सोचे समझें बेवजह पैसे उड़ाने से आपको बचना होगा। आज छोटी मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 9 से शाम 5:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन आप अपना हर एक काम पूरी एकाग्रता से करेंगे जिससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। हालांकि आज खुद के लिए समय निकाल पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। व्यापार में आज कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। इस समय आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का भी सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी राहत देने वाला रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आराम मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 1:40 से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज सोच समझकर बात करने में आपकी भलाई है। आज आपकी कही हुई किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है और गलतफ़हमी पैदा हो सकती है। यदि आज किसी से आपकी अनबन हो भी जाती है तो आप शांति से अपनी बात कहने का प्रयास करें। किसी भी परिस्थिति में उग्र होने से बचें। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। इससे आप दोनों का प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। दफ्तर में आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा क्योंकि कुछ समय से आप काम को लेकर काफी दबाव महसूस कर रहे थे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं जैसे नया वाहन या गहने जेवर। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है जो आपके बढ़ते हुए खर्च, कर्ज या फिर उधार को संभाल लेगा। पिछले कुछ समय से आप काफी दबाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज आपको थोड़ी राहत महसूस होगी। आपको पर्याप्त आराम का भी मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपसी समझ और धैर्य रिश्ते को सफल बनाती है और यह बात आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। दफ्तर का माहौल बढ़िया रहेगा और आपके काम में भी तेजी आएगी। प्यार के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं है क्योंकि आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज सोच समझ कर कुछ भी बोलें। आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातवरण खुशनुमा रहेगा और परिजनों का व्यवहार भी आपके प्रति बढ़िया रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आप अपने काम और उसके नतीजों से भी संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। आपके जीवनसाथी के कारण आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी मेहनत और लगन से आज आप अपने उच्च अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि कोई बड़ा निवेश करने से पहले आप ठीक से सोच विचार कर लें। शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मेहनत और प्रयास से आज सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप अपनी जरूरतों को अलग रखकर परिवार को प्राथमिकता देंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप यादगार समय बिताएंगे। आज बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है, ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। कामकाज को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आज आप बहुत कठिन परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। किसी भी तरह के निवेश निवेश और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध बढ़िया रहने से दिन खास रहेगा। शाम को किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने से बचें। इस तरह का नकारात्मक व्यवहार आपकी छवि बिगाड़ सकता है। आपके काम पर भी इसका असर पड़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। यदि भविष्य में भी आप अपने व्यावसायिक निर्णय सोच समझकर लेते रहेंगे तो जल्द ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार के साथ दिन आनंद में बीतेगा। आज कुछ घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आप ध्यान देंगे। आज पिता से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते की मधुरता रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। पैसों को लेकर चल रहे आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 January 2020 Wednesday

What does your Wednesday, January 15, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion