For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 जनवरी राशिफल: इन 4 राशियों को रहना होगा आज सावधान, पड़ सकते हैं मुसीबत में

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरे होंगे उनके सपने और किसके हाथ लगेगी आज भी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। अचानक कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ जाने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक लेन देन में भी आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। कामकाज के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम में कुछ बाधाएं आएंगी। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार मुनाफा न मिलने से निराशा हो सकती है। आज आपका किसी से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन जीवनसाथी का मूड आज कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा। आपको यह बात समझनी होगी कि काम के साथ साथ सेहत भी उतनी ही जरूरी है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको अपने साझेदार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर के सदस्यों से आपकी अनबन हो सकती है। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर में कलह रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और निष्पक्ष होकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अटका हुआ धन जो आज प्राप्त होने की उम्मीद थी वो नहीं मिल पाएगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आपको थकान और सुस्ती रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके सभी कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपके काम में भी तेजी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने ज्ञान और जानकारियों का लाभ उठाना चाहिए। हो सकता है आपकी किसी बात पर आपके उच्च अधिकारियों की सहमति मिल जाए जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो। व्यापारियों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा लेन देन पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते की मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को भी प्रभावित करेगी। दफ्तर में काम में आपका मन नहीं लगेगा। हो सकता है इस कारण आपके कुछ कार्य आज अधूरे रह जाएंगे। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपको उन्हें लेकर अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। यदि आज आपको निवेश का मौका मिलता है तो अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें। सेहत की बात करें तो आज आप सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 4:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आप किसी कानूनी मामले में फंस गए थे तो आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। आप इस मुसीबत से बाहर निकल जाएंगे और आपका कुछ फायदा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। सुस्ती और आलस रहने से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा लेकिन इस समय आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आपके दिमाग में काफी उथल पुथल मची रहेगी। आप धैर्य से काम लें धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध भी अच्छे बने रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज पुराने किसी निवेश का लाभ मिलने के आसार हैं। जल्द आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। पुरानी कोई बात उभर सकती है जिससे घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घरेलू जीवन में यदि आप किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आप तनावमुक्त रहेंगे और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से आप किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे, आज आपका वो कार्य आखिरकार समाप्त हो जाएगा। इससे काम का बोझ भी हल्का हो जाएगा। आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज उधार देने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका पास पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। आपकी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। जल्द ही आपकी पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातक आज किसी बड़े फायदे का सौदा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन जोखिम वाले क्षेत्रों में निवेश न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ दिन काफी रोमांटिक गुजरेगा। मगर संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनकी सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आज सेहत से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कत आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में दिन अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में आज बड़ा सुधार आ सकता है। आप कुछ नई आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। रोमांटिक लाइफ में अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ नजदीकियां और बढ़ने से आज मन काफी हर्षित रहेगा। आज आपके प्रिय विवाह का प्रस्ताव आपके सामने रख सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम में वृद्धि होगी और उनकी ओर से कोई खास तोहफा आपको मिल सकता है। आज दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके साथ काफी कड़ा रवैय्या अपना सकते हैं। बेहतर होगा आज आप किसी तरह की कोई लापरवाही न करें। अपने कारोबार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए अपना फैसला बहुत ही सोच विचार करके लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज माता पिता से तारीफें मिलेंगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं जीवनसाथी का बढ़िया मूड आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और लगभग हर एक काम में सफल होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने काम को आगे बढ़ाने के प्रयास में आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। दफ्तर में अपने सहकर्मियों की बुराई करने से बचें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी नई परियोजना में निवेश कर सकते हैं जो काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा आज आप अपने किसी करीबी की वित्तीय रूप से सहायता भी कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे आपके मतभेद समाप्त हो सकते हैं जिससे उनके साथ आपके रिश्ते में सुधार संभव है। इस तरह के मतभेदों से बचने के लिए आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप भविष्य के लिए कोई कारगर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। आप दोनों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपका दिन है। आज आप अपने सभी कार्यों को तेजी और बेहतर ढंग से निपटाएंगे जिससे आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपकी जमकर तारीफ करेंगे। आज मौज मस्ती के अवसर आपको प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप पिकनिक पर जा सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आपको अपने परिजनों का पक्ष समझने की जरूरत है। आपका गलत रवैया अपनों से आपके रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। आपका प्रेम जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कुछ रोमांटिक पल का आनंद उठा पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर अचानक धन लाभ संभव है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 16 January 2020 Thursday

What does your Thursday, January 16, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion