Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
16 July Horoscope: जानें क्या कहता है आप का राशिफल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। मुमकिन है आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करें। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को संभल कर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आज नुकसान होने की आशंका है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़े। आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। छोटे व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको आपके परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिलेगी। हो सकता है आज बॉस आपको कोई बड़ा काम भी सौंपे। यदि आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप अपना नुकसान करा सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो मौसम बदलने की वजह से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नयी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। मुमकिन है किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए साक्षात्कार का बुलावा आए। वहीं दूसरी ओर फर्नीचर का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी का परिचय दें और शांति से बात को संभालने का प्रयास करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिसकी वजह से आप कुछ तनाव में रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको अचानक आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको जमकर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके काम में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका न मिले। हालांकि आपके रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभल कर रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको दिल की बीमारी है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। यदि लम्बे समय से आपका अटका है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जाकर टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक कानूनी दांवपेच में फस सकते हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। निजी जीवन की बात करें तो यदि लंबे समय से आपने जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज नहीं दिया है तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी है और हाल ही में अपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आवेदन देने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। साथ ही आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें। आपकी यह आदत सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि लम्बे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यह सब आपकी सूझ बुझ और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। दफ्तर में आज आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेवजह की बातों पर बहसबाजी या टकराव बचें। सेहत की बात करें तो आज कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। हलांकों भविष्य में आपको संभल कर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications