Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
18 July Horoscope: मिथुन राशि वाले नकारात्मक विचारों से बचें, जानें बाकी का राशियों का हाल
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। हालांकि आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आर्थिक योजनाओं की जानकारियों को गुप्त रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है वे किसी बात को लेकर आप से नाराज रहें। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। वहीं रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आलस्य का त्याग कर आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। बेकार की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों के मामले में आप संभल कर रहें। आज उधार देने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पिता की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। अचानक कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप कुछ नया और सृजनात्मक करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें अन्यथा आपके बीच का तनाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना सुबह जल्दी उठकर सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से शाम 4:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा जिससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आज घरेलू खर्च को ही बढ़ते नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। आज जीवनसाथी की सहायता से आप लंबे समय से अटका हुआ अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी और टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को सोच समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप नए स्रोतों से धन अर्जित कर पाएंगे। आज आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त और अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप व्यापार करते तो अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती हैं। अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें तो बेहतर होगा। बिना सोचे समझे या जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके कार्यों से असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस ले ली जाए। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप शांत और ठंडे दिमाग से अपने काम करने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन मिलने की संभावना है। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। आपके काम में कुछ रफ्तार आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। भाइयों के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। घरेलू कलह के कारण आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन दोस्तों और परिजनों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। भाई बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी लेटलतीफी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात बिगड़ सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। दफ्तर में अचानक कार्यभार बढ़ सकता है।अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक कोई बिन बुलाया मेहमान घर आ सकता है। मुमकिन है उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च हो जाए। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है खासतौर पर अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो, दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई समस्या हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप ने बैंक से लोन लिया है तो जल्द से जल्द उसकी किस्तों को चुकाने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले लोगों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देना होगा। आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











