Latest Updates
-
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ
19 फरवरी राशिफल: जानें बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे उनके सपने, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपके पास पर्यापत धन नहीं होगा। ऐसे में आप काफी तनाव में रह सकते हैं। आज जरूरत के समय आपको किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। खुद पर भरोसा रखें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आज माता या पिता की सेहत कुछ नरम रहेगी। उन्हें बेहतर देखभाल की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम दबाव कुछ ज्यादा ही रहेगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 3:05 से रात्रि 9:40 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही खुशनुमा दिन का आनंद उठाएंगे। इन दिनों आप दोनों के संबंध मजबूत होंगे। आप इसी तरह एक दूसरे के साथ अपना प्रेम बनाए रखें। घर के दूसरे सदस्यों के साथ भी आप खूब मजेदार समय बिताएंगे और आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। घूमने फिरने का भी कार्यक्रम बन सकता है। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। आज आपको अपनी गलती का एहसास हो सकता हो और आप अपने साथी को मनाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आप अपनी मेहनत और समझदारी के बल पर अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपने वरिष्ठों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी एक गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कोई अच्छा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा लेकिन कुछ नुकसान भी नहीं दिख रहा है। आर्थिक तंगी से निपटने के लिए आज आप कोई ठोस योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप जिस तरह से लापरवाही कर रहे हैं, यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आप समय रहते संभल जाएं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर आपका तनाव कुछ कम होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो भविष्य में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 11:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। आप दिनभर अपने साथी के साथ भ्रमण मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप ऐसा जीवनसाथी पाकर खुद को भाग्यशाली समझेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका शानदार प्रदर्शन देख आज आपको काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज के क्षेत्र में आज का दिन ठीक रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से आप मुलाकात करेंगे। आपकी इस मुलाकात का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पैसों को लेकर आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप शांति से काम लें। आज का दिन कई मामलों में आपकी परीक्षा ले सकता है। दफ्तर में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। यदि आप ध्यान से अपना काम पूरा नहीं करेंगे तो आज वरिष्ठों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ ज्यादा वक़्त बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज आप अपनी उलझनों में ही अधिकांश समय उलझे रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ अचानक कोई बढ़िया मौका लग सकता है। समझदारी दिखाएं और इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में नीरसता महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आज घूमने फिरने के लिए बाहर जाएं। एक दूसरे के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दूसरों के मामले में न ही पड़े तो आपके लिए अच्छा होगा। आप इस तरह की उलझनों में उलझे रहेंगे तो इससे स्थिति बिगड़ सकती है और आप स्वयं मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आज काम कुछ ज्यादा रहेगा। हालांकि आप अपने तयशुदा योजना के अनुसार काम करेंगे जिससे कुछ ज्यादा परेशानी नहीं होगी। पैसों की बात करें तो यदि आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज ज्यादा भागदौड़ करने से बचें। काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप किसी अच्छे काम के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। आप कुछ धन दान करके जरूरतमंदों की मदद करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपनी जमा पूंजी की चिंता न करें। ध्यान रहे जो दूसरों की सहायता करता है स्वयं ईश्वर उसकी सहायता करते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन इसका प्रभाव आपके रिश्ते पर नहीं पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज वे कुछ अधिक ही व्यस्त हो सकते हैं। इस समय उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। मुमकिन है आप विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय लें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ निराशा लगेगी। नौकरी या व्यापार में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आप हार न मानें बल्कि सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आने वाले कुछ दिनों में आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिससे घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। आज प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आप उग्र होने की जगह ठंडे दिमाग से काम लें। बहसबाजी या झगड़े से किसी का भला नहीं होगा। जीवनसाथी का मिजाज भी आज कुछ बदला हुआ रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। आज परिजनों और दोस्तों के साथ हंसी मजाक करके आपका तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप किसी सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान से टकरा सकते हैं। मुमकिन है पहली नजर में ही वे आपको पसंद भी आ जाएं। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। पहले भली भांति उनके बारे में जान लेना बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा आपको करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके बनने की पूरी संभावना है। इससे आपकी बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप चिंतामुक्त हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसके फलस्वरूप आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे लेकिन आप अहंकार करने से बचें। व्यापारियों के लिए दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आप अपने क्षेत्र के कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं जिसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। आप बस अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके बनने की पूरी संभावना है। इससे आपकी बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप चिंतामुक्त हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसके फलस्वरूप आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे लेकिन आप अहंकार करने से बचें। व्यापारियों के लिए दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आप अपने क्षेत्र के कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं जिसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। आप बस अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि 8:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज अचानक आपकी मदद के लिए कोई आगे आ सकता है, इससे आपकी बहुत बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप समझ पाएंगे कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है लेकिन आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा उधार न लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और सभी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप सुकून भरा समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आप बहुत ही फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











