Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
19 जनवरी राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति
आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और खुलेंगे उनके लिए सफलता के मार्ग, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे की जिस गति से आप चल रहे हैं उससे आप अपने लक्ष्य से काफी पीछे हैं इसलिए आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आप अपनी योजनाओं में भी कुछ बदलाव ला सकते हैं। दफ्तर में आज आपके सामने ऐसी परिस्थिति आ सकती है जहां आप स्वयं को फंसा हुआ पाएंगे लेकिन आपके वरिष्ठों की मदद से सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों के मामले में सोच समझकर ही अपने निर्णय लें। निवेश करने से पहले हर तरह की जानकारी हासिल कर लें। आपके निजी जीवन की बात करें तो आपका नकारात्मक रवैया आपके अपनों को दुखी कर रहा है, बेहतर होगा आप अपने घरवालों को समझने की कोशिश करें। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिलेगा लेकिन आप दोनों के बीच किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर का माहौल अचानक बिगड़ सकता है। आज आपको अपने सहकर्मियों का विरोध झेलना पड़ सकता है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप सही हैं तो आपको डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आपको अपना पक्ष बिना किसी झिझक के सबके सामने रखना चाहिए। हो सकता है लोग आपकी बातों को समझें। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे आपका ही फायदा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। वैसे भी आप खर्च से ज्यादा बचत करने में भरोसा रखते हैं इसलिए कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। रोमांटिक लाइफ भी आपकी काफी बढ़िया रहेगी। आपके पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है जिससे आप अपने सभी अधूरे और अटके हुए कामों को सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। आपके बॉस आज आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापारियों को भी अपनी मेहनत का फल मिलेगा। अगर बात आपके निजी जीवन की करें तो शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। लंबे समय बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार दिन बिताएंगे। वहीं रोमांटिक लाइफ की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। आपका कोई दोस्त आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है। बेहतर होगा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पिछले कुछ समय से आप काफी तनाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज आपको काफी राहत मिलेगी। हो सकता है जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे आज आपकी उस समस्या का समाधान हो जाए। आप सेहतमंद रहना और अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करें। साथ ही तैलीय या मसालेदार भोजन से भी आपको परहेज करना होगा। व्यावसायिक मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज अपने उज्जवल भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। मुमकिन है आपके प्रयासों का भविष्य में आपको सकारात्मक परिणाम मिले। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आप पर कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा। हो सकता है आज आपके पास स्वयं के लिए भी समय न हो। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं है। अगर किसी नयी परियोजना में निवेश का मन बना रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपकी लव लाइफ में आज कोई परेशानी आ सकती है। आज आपके पार्टनर के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। सेहत के मामले में आज आपको सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलेंगे। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपसी समझ की कमी आपके रिश्ते को कमजोर बना रही है, बेहतर होगा आप इस बात पर ध्यान दें। आज आपको अपनी मां का आर्शीवाद मिलेगा। आज वे आपसे किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात कर सकती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक साबित होगा। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात के लिए समय निकाल लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थकान से भरा रह सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने अधूरे कार्य जल्द से जल्द निपटा लें। काम का दबाव ज्यादा होने के कारण आपके प्रदर्शन के स्तर में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्वस्थ्य बढ़िया रहेगा। मगर जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस समय उन्हें अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर आपका कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है तो आज वो पूरा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटी छोटी बातों का राई का पहाड़ न बनाएं बल्कि अपने पार्टनर के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर दें तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी और आप इस तरह के मतभेदों से भी बच जाएंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता एक बार फिर सामान्य हो रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी वजह से आज पूरा नहीं हो पाएगा जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। वरिष्ठों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटे मोटे उतार चढ़ाव से आपको परेशान नहीं होना चाहिए। बहुत जल्द आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको आय का कोई नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 7:05 से दोपहर 12.10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा जिससे आपका प्रदर्शन और भी बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक धन लाभ होने के साथ साथ आय के नए स्रोत मिलने की भी पूरी संभावना है। भूमि मकान से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझने से आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। झगड़े झंझटों से दूर आज घर का वातावरण शांत रहेगा। साथ ही परिजनों के बीच प्रेम और अपनापन देखकर आपको सुकून मिलेगा। आज दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए भी निकालें और उनके साथ घूमने फिरने का आनंद लें। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ रह सकता है। सेहत में सुधार आने से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 9.35 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं रहेगी जिससे काम में एकाग्रता बनने में आपको काफी मुश्किल हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना समय पर भोजन और हल्के फुल्के व्यायाम के साथ पर्याप्त आराम भी करना चाहिए। आज संतान को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में अगर उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो अपनी मेहनत कम न करें बल्कि अपनी ओर से पूरा प्रयास करते रहें। आज जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आएं। आज का दिन खर्चीला रहेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। मुमकिन है इस कारण आप मानसिक तनाव महसूस करें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 12:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। खर्चों में हुई वृद्धि आपके बजट को बिगाड़ देगी। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आर्थिक समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से वरिष्ठ ही खुश नहीं रहेंगे बल्कि आज आप भी संतुष्ट रहेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक के बावजूद जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। यह सब आपके समझदारी भरे व्यवहार का नतीजा है। घर का वातावरण बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज जरूरत से ज्यादा बोलना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की बात करें तो खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप अपने आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले सोच समझकर लेंगे तो कुछ मुनाफा आपको मिल सकता है। आज सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। ज्यादा देर तक भूखे रहकर काम करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें बेवजह आप अपना समय और ऊर्जा ही नष्ट करेंगे। आपके प्रति जीवनसाथी की लापरवाही आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकती हैं। आप दोनों को एक दूसरे को समझने का प्रयास करना चाहिए तभी आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता से स्नेह मिलेगा। भाई बहनों से भी आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। आज एकाग्रता की कमी आपकी उलझनें बढ़ा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:05 से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications