Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
19 सितंबर राशिफल: इन राशियों की खुल जाएगी आज किस्मत, पूरी होगी मनोकामना
कैसी होगी आपके दिन की शुरुआत? क्या आज मिलेगा किस्मत का साथ और बनेगी बिगड़ी बात या फिर देना होगा अभी और इम्तिहान? आपके मन में ऐसे कई सवाल हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब। जानते हैं आपके दिन का हाल आज के राशिफल से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई काम पैसों की कमी के कारण लंबे समय से अटका हुआ था तो आज धन की व्यवस्था हो जाएगी। इससे आपको बहुत बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपकी वाणी और स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। वैसे भी काम और घरेलू जिम्मेदारियों के बोझ के कारण लंबे समय से आप दोनों ने अच्छा समय नहीं गुजारा है। रोमांटिक लाइफ भी प्यार और जोश से भरा रहेगा। पार्टनर को खूबसूरत तोहफा देने के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। अपने वरिष्ठों की सलाह अनुसार काम करेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप अपने काम और योजनाओं को लेकर थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। इस समय आप ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। एक वक्त पर आप एक ही काम करें। एक साथ कई काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं और इससे आप पर बोझ भी अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपकी परेशानी देखकर परिजन भी उदास हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी आपके लिए कुछ ज्यादा ही परेशान हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे इसलिए गैर जरूरी चीजों पर अपना पैसा बर्बाद ना करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
बीते कुछ दिनों से आप थोड़ा बोझिल और थका हुआ महसूस कर रहे थे जिस कारण कामकाज में आपका मन नहीं लग रहा था। आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ रही थी लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप हिम्मत दिखाएंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी ना सिर्फ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे बल्कि आपके व्यवहार से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई नया काम मिल सकता है। इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज केवल प्यार और खुशियां रहेंगी। आपके पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और एक बार फिर आप दोनों के बीच का वहीं प्यार देखने को मिलेगा। सेहत का मामला बहुत बढ़िया रहेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करके मसले को सुलझाने की कोशिश करें। अपने प्रिय से कोई भी बात छिपाए नहीं और ना ही झूठ का सहारा लें, इससे बात और बिगड़ सकती है। अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। दूर-स्थान से आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको एकग्रता बनाने में दिक्कत आ रही है तो आप ध्यान का सहारा ले सकते हैं। पढ़ाई को लेकर ज्यादा तनाव लेने से भी आपको बचना होगा। आप शांत दिमाग से ही आगे बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आज संभलकर रहें। हंसी मजाक में आपके मुख से किसी के लिए कोई ऐसी व्यंग्यात्मक बात निकल सकती है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा, खासतौर पर महिला सहकर्मियों के साथ ठीक से बर्ताव करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके पिता या अन्य किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप अपना आपा खो बैठते हैं तो परिस्थिति को संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते हैं। इस समय उन्हें आपके साथ की जरूरत है। आप उनके मन की बात जानने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 43
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज को लेकर आज आप काफी समर्पित रहेंगे। आप जमकर मेहनत करेंगे जिसके परिणामस्वरूप समय पर आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज नौकरी या व्यापार में आपको कोई अच्छा मौका मिलने के आसार हैं। इस अवसर का लाभ उठाएं। इससे आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो आज उसका फायदा उम्मीद के अनुसार मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिससे आपको उन पर गर्व होगा। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा और आप दोनों सभी के साथ मिलकर अपनी खुशियां बाटेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा संभलकर रहें चाहे कैसी भी परिस्थिति हो आपको अपने पार्टनर से बहसबाजी करने से बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। हाल ही में आपका कोई आर्थिक नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने के लिए जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। हालांकि ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि आज आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। अगर आप सोच समझकर चलेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय गुजारने का मौका नहीं मिल पाएगा। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आज उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ सकता है लेकिन आप दोनों फोन या अन्य माध्यमों से एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो मन की बात परिजनों या दोस्तों से शेयर करें, आपकी चिंता दूर हो सकती है। कोई भी बात अपने मन में दबाकर ना रखें, इससे आपका तनाव और बढ़ेगा। मानसिक शांति पाने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज के मामले में आज क दिन अच्छे संकेत दे रहा है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का स्नेह और साथ मिलेगा। आपके माता पिता का समर्थन मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने से बड़ा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि इस मामले से निपटने के लिए आपने अपना बहुत पैसा खर्च किया है लेकिन चिंता की बात नहीं है। अब अपने नुकसान की भरपाई करने का समय है। आप नौकरीपेशा हैं तो कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आपको संभालने के लिए दिया जा सकता है। आपको जमकर मेहनत करनी चाहिए। हो सकता है इससे आपके करियर को एक नई दिशा मिले यानी यहीं से आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपके रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है। अगर आज आप किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिलने के आसार हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको झगड़े झंझट और वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है वरना आपका दिन व्यर्थ चला जाएगा। आपको अपने कीमती समय का सदुपयोग करना चाहिए ताकि आपकी तरक्की का सपना जल्द से जल्द पूरा हो जाए इसलिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों पर उग्र होने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी हालांकि कोई बड़ा खर्चा ना ही करें तो बेहतर होगा। अपनी आर्थिक योजनाओं में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी परेशानी दूर करने का वो हर संभव प्रयास करेंगे। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन अपनों के बीच समय बिताकर आपको बढ़िया महसूस होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर लंबे समय से आप काम की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। हो सकता है आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिले या फिर आप खुद का कोई छोटा मोटा व्यापार शुरू करने के लिए वित्तीय रूप से सहायता मिले। आज आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप शादीशुदा हैं तो इस समय आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है आपके जीवनसाथी आपके बर्ताव से नाखुश रहे। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आप अपने प्रिय के पक्ष को समझने की कोशिश करेंगे तो आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है जिसमें आपकी रूचि बहुत कम हो हालांकि आप फिर भी पीछे नहीं हटेंगे और अपना काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए आप जो मेहनत कर रहे है धीरे धीरे वो रंग लाता नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने बेहतरीन काम के लिए दफ्तर में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपको प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि की भी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे भाई या बहन से चल रहे आपके मतभेद खत्म होने के आसार हैं जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिलेगा। शायद काफी समय से आप इस अवसर के इंतजार में थे इसलिए इसका भरपूर आनंद उठाएं। आज आप तनाव से दूर खुद को एक बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
