Latest Updates
-
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम
2 दिसंबर राशिफल: बुधवार के दिन ये राशियां रहें सतर्क, जानें अपने दिन का हाल
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद आप एक मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज छोटी सी भी लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जा रही है। यदि आप किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो सावधानी से अपना हर काम करें। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना या बासी भोजन करने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 2:05 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रह सकते हैं और आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और किसी को शिकायत का मौका न दें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो थकान बढ़ने से आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको कोई बड़ी डील करने का भी मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर आप बैंक में काम करते हैं तो आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और अप्रिय शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना होगा। आज जितना जरूरी हो, उतना ही खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है जो भी बोले बहुत ही तोलमोल कर अन्यथा आपका कहा आपके ही खिलाफ जा सकता है। गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें जिसे लेकर आपको भविष्य में पछताना पड़े। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छी सलाह भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। यदि कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घरेलू कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि आप शांत दिमाग से काम करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो उग्र होकर बहसबाजी करने से आपको बचना होगा अन्यथा चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं और आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले ना लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लें। घर के सदस्यों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं जिसे लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आपकी तारीफ में भी करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी कानूनी मामले से राहत मिलने की संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक क्रोध करने या तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह घर में कलह हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी का बड़बोलापन आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों की बात करें तो अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक तंगी की वजह से आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज उनकी सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। स्वास्थ्य की बात करे तो तनाव और थकान के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई भी बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका ओवरकॉन्फिडेंस आपको मुसीबत में डाल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आप किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले हैं तो पूरी तैयारी के साथ जाएं क्योंकि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आर्थिक रूप से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से मामले को निपटाने की पूरी कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर वित्तीय रूप से आप संतुष्टि चाहते हैं तो पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नुकीली और धारदार वस्तुओं का प्रयोग आज आप थोड़ा संभलकर करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दफ्तर में यदि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में आपकी गलतियां निकालें तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। अपने अहम को बीच में आने न दें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक चीजों का कारोबार करते हैं तो आज आपको फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो वह बीच में अटक सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











