Latest Updates
-
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही
2 फरवरी राशिफल: इस माह का पहला रविवार किन राशियों के लिए रहेगा लकी
क्या आज मिलेगा आपको किस्मत का साथ और पूरी होगी आपकी इच्छा या अभी करना होगा आपको और इंतजार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ था तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएं। मुमकिन है इससे आपको फायदा मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो विदेशी स्रोतों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी की वाणी में मधुरता रहेगी। आज आप दोनों अपनी पुरानी मीठी यादें तरोताजा कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। आपके पार्टनर का प्यार और सहयोग दोनों आपको मिलेगा। परिजनों केसाथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सभी का साथ और स्नेह आपको मिलेगा। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज घर का माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। घर में चल रहे झगड़े को आज आप अपनी समझदारी से खत्म करने में कामयाब रहेंगे जिससे परिजनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता की भावना देखने को मिलेगी। आप अपनी दूसरी घरेलू जिमेदारियों के प्रति भी काफी गंभीर रहेंगे। आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और अन्य परिजनों के मन में भी आपके लिए सम्मान बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में जो अड़चनें आ रही थी आज उसके दूर होने की संभावना है। यदि आपके इस रिश्ते का आपके माता पिता विरोध कर रहे थे तो आज आप उनका भरोसा जीत सकते हैं और आपको उनकी मंजूरी मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के लिए कुछ समय निकालें ताकि आपके प्रिय उपेक्षित महसूस ना करें। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। मन हर्षित रहेगा और आपके अंदर जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में आज सच्चा प्रेम दस्तक दे सकता है और लंबे समय से आपके पार्टनर की खोज आज समाप्त होगी। शादीशुदा जोड़ों का दिन भी बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आज काम से जुड़ी यात्रा संभव है। यह सफर छोटा होगा लेकिन आपको थकान दे सकता है इसलिए आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। कैसी भी परिस्थिति हो आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला भी हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर योजनाबद्ध तरीके से चलने की जरूरत है। आपके बढ़ते हुए खर्चे वित्तीय संकट की ओर इशारा कर रहे हैं। यदि आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग रचनात्मक तरीके से करेंगे तो आज इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। दफ्तर में अपने काम के प्रति गंभीर रहें। इधर उधर की बातें करके अपना समय नष्ट न करें। अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। तनाव बढ़ने से मन विचलित रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिल सकता है। आपके कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है जिससे आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। आपके अटके हुए काम दोबारा शुरू होने की संभावना है। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी। आप अपने परिजनों के साथ आज काफी अच्छा समय बिताएंगे। आज आप अपने घरेलू मुद्दों पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देंगे। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो अपने माता पिता से जरूर सलाह लें, इसमें आपका ही फायदा है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जल्दबाजी में आर्थिक फैसले ना लें, क्योंकि आज नुकसान होने की संभावना बहुत ही ज्यादा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी जिससे पढ़ाई-लिखाई में आपका मन नहीं लगेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप थोड़ा आलस महसूस करेंगे लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति आपकी गंभीरता आपको साहस देगी और आप अपने जरूरी कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। एक-दूसरे के साथ आपको कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी और आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। दफ्तर में वरिष्ठ आपका उत्साह बढ़ाएंगे और आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज काम के साथ साथ आप थोड़े मजे भी करेंगे। सहकर्मियों के साथ कुछ हंसी मजाक करके आपका तनाव बहुत हद तक कम हो जाएगा। आप काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस करेंगे। घर में थोड़ी अशांति रहेगी। हो सकता है घर के छोटे सदस्य आज आपकी किसी बात से सहमत ना हों। ऐसे में यदि आप अपना आपा खो बैठते हैं तो बात संभालने की जगह और बिगड़ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस तरह के मामलों में आप समझदारी दिखाएं और सावधानी बरतें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में किसी से साझेदारी होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी खरीदारी के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए सबसे पहले आप अपने जीवन से हर तरह की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आज छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें। आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि आपका ये रवैया अपनों से आपको दूर कर रहा है। यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो अपने खाली समय का सदुपयोग करें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ अच्छी योजनाएं आप बना सकते हैं। यदि आप इच्छित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। इस बात में सावधानी बरतें की आप किसके साथ लेन देन कर रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। बच्चों से बेरुखी से पेश न आएं बल्कि उन्हें प्यार से समझाएं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकती है। बेहतर होगा उनसे उलझने की जगह बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों से संभलकर रहने की जरूरत है। हो सकता है आज किसी बात को लेकर वे आपसे ज्यादा खुश न रहें। सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक साबित होगा। यदि बीते दिनों में आपसे जाने अनजाने में कोई गलती हुई है तो अपने जीवनसाथी से माफी मांग कर उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। प्रबल संभावना है कि आपके प्रिय भी पुरानी बातों को भूलकर आपका प्रेम और साथ चाहते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। वे आपका सम्मान करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हाल ही में यदि आपको कोई नया कार्यभार सौंपा गया है तो आप उसे पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही आपके नेतृत्व की क्षमता को भी आपके उच्च अधिकारी काफी सराहेंगे। आज कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। आप जमकर खरीदारी करें क्योंकि पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पिछले कुछ समय से आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आपके निरंतर प्रयास से परिस्थिति में सुधार नजर आ रहा है। आपने हर चुनौती का सामना बड़े ही हिम्मत के साथ किया है इसलिए धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती दिखाई दे रही हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ राहत देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वित्तीय रूप से मजबूती पाने के लिए आपको अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में किसी गंभीर घरेलू मुद्दे के सुलझने से घर में शांति का वातावरण रहेगा। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है ताकि आपकी मानसिक शांति भंग न हो। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:20 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने करियर को नई ऊंचाई देने के प्रयास में आज आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनी मेहनत से अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। नया निवेश करने के लिए दिन शुभ है, आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिल सकता है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे और अपने सभी कार्य बेहतरीन ढंग से निपटा पाएंगे। व्यस्त दिनचर्या के बाद भी आप अपने परिजनों के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिगड़ने से कुछ तनाव संभव है। अगर आप अपनी बात को लेकर अड़े रहेंगे तो मामला बिगड़ सकता है। बच्चे आज आपसे कुछ उटपटांग मांग कर सकते हैं। आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2:40 से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











