Latest Updates
-
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान
21 जनवरी राशिफल: सिंह राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद रोमांटिक
कैसा रहेगा आपके दिन का का हाल , जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज वे आपको कैंडललाइट डिनर पर ले जाकर एक खूबसूरत शाम बिताने का मन बना सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के जीवन में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। प्रेमी/प्रेमिका से चल रहे मतभेद गहरे होने से आपका रिश्ता टूट भी सकता है। अपने रिश्ते को एक मौका देना चाहते हैं तो आप पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आज आप आसानी से पैसा कमा पाएंगे। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर वालों के सहयोग से आप अपना कोई अधूरा कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी और आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। काफी समय से अटका हुआ धन प्राप्त होने से भी आप राहत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपके वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपना आपा खोने से बचें, नहीं तो इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। आर्थिक परेशानियां आपके सोचने समझने की शक्ति को कम कर देगी। पैसों की दिक्कत के कारण आपके कई कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। मानसिक तनाव बढ़ने से आप काम पर भी ध्यान नहीं लगा पाएंगे और आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा। आज पिता से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं जिससे घर में अशांति रहेगी। बेहतर होगा अपने बड़ों से बात करते समय आप अपने प्रयोग सोच समझकर करें। जीवनसाथी आपको अपना पूरा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। मुश्किल वक़्त में उनका साथ आपको सुकून का एहसास कराएगा। अपने खाली समय का सदुपयोग करें ताकि आपको कुछ फायदा मिल सके अन्यथा नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ कुछ बढ़िया प्लान करेंगे। आज अपने वैवाहिक जीवन में आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी में हुई बढ़ोतरी आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप किसी बड़े लेन देन को अंजाम दे सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपका काम और भी आसान हो जाएगा। आज आप तेजी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए प्रतिदिन हल्का फुल्का व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी है। यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पसंद की जगह पर कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। दफ्तर में आज आपके बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे जिससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन देन से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आज आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। जीवनसाथी का प्रेम भरा व्यवहार और आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखेंगे तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर माता पिता का भी आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज की टेंशन बढ़ने से आज आपको कुछ झुंझलाहट महसूस होगी। ऐसे में ठंडे दिमाग से काम लें। बेवजह दूसरों की आलोचना करके आप अपना समय व्यर्थ न करें। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। आपके इस स्वभाव के कारण आज किसी के साथ आपका विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मन बेचैन रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। अतिरिक्त धन कमाने के लिए आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के बीच एकता देखकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। दफ्तर में आपका गर्म मिजाज आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने वरिष्ठों के सामने तोलमोल कर ही बोलें। यदि उग्र होकर कोई भी बात करेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका मनोबल भी बढ़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अनुकूल है। अपने पार्टनर के साथ आज आप कुछ यादगार पल बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान ज्यादा रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से इसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। घर में आज शांति का माहौल रहेगा और परिजनों के बीच एकता और प्रेम बना रहेगा। आज जीवनसाथी का मिजाज भी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। आज वे सारे गिले शिकवे भूलकर प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर के मामलों में टांग न अड़ाएं। बिना सोचे समझे बीच में बोलने की आपकी आदत आज आप दोनों के बीच विवाद का रूप ले सकती है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:25 से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहेगा। आज दफ्तर में आपके सहकर्मियों से आपका विवाद हो सकता है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो यह मुद्दा तूल पकड़ सकता है। आज सोच समझकर अपना कदम बढ़ाएं और अपना दिमाग शांत रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सावधान रहना होगा। अपने साझेदार की गतिविधियों पर नजर रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत से कुछ अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। रोमांटिक लाइफ में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह अपने पार्टनर पर शक करके आप अपने रिश्ते को कमजोर बना रहे हैं। बेहतर होगा अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाएं। आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किल से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। आप दोनों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू मुद्दों को घर पर ही सुलझाएं, इन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर ही ध्यान दें। आपको काम और परिवार के बीच तालमेल बिठा कर चलने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि काम के साथ साथ परिवार भी उतना ही जरूरी है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 11:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। लंबे समय से अटका हुआ आपका जरूरी काम आज पूरा होने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। दफ्तर में आज आपके वरिष्ठों के सहयोग से कोई बहुत बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज अचानक आपको वित्तीय लाभ मिलने से आपकी सारी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। पैसों की तंगी के कारण आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजन आपको अपना पूरा सहयोग देंगे। आज माता की ओर से मिला कोई तोहफा आपको भावुक कर देगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी के कारण आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक आप अपनी सूझ बुझ से मामले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। लगातार काम करने की वजह से आज आप पीठ या कमर दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने परिजनों पर किसी भी बात का दबाव डालने या अपना फैसला थोपने से आपको बचना होगा अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। इस समय आपके परिवार वालों को आपके प्रेम और सहयोग की जरूरत है। बेहतर होगा आप इस बात पर अधिक ध्यान दें । आर्थिक स्थिति आपकी कुछ खास नहीं रहेगी । आपकी फिजूलखर्ची के कारण आपकी वित्तीय समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही बिना सोच विचार के अतीत में किये हुए कुछ छोटे निवेशों से भी आपको उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिल पा रहा है। बेहतर होगा आप भविष्य में ऐसी गलती न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपकी मेहनत का फल मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को आज अपने काम से जुड़ी यात्रा का उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी को और भी दिलचस्प बनाने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी को कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











