For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 July Horoscope: कुंभ राशि वाले करें आज ये काम, मिलेगा अच्छा फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

21 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और मन लगाकर अपना काम करने का प्रयास करें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप अपना बर्ताव ठीक रखें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की भूल न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो यदि लंबे समय से आपने अपना चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हिसाब किताब में आप पूरी पारदर्शिता रखें अन्यथा आज मुश्किल हो सकती है। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतने का प्रयास करना होगा। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो पैसों को लेकर आज पिता के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर के बड़ों का अनादर करने से बचें। स्वास्थय की बात करें तो आज हड्डियों से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों का आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम आज बन सकता है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। कोई भी आर्थिक लेनदेन आपको बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से खूब तारीफें मिलेंगी। आज आपकी तरक्की की भी खबर आपको मिल सकती है। इतना ही नहीं, आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करें। साथ ही आपको समय का भी ध्यान रखने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचें। बेवजह की बातों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से आपके रिश्ते में कड़वाहट आएगी, साथ ही आपके बीच दूरियां भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके पेशेवर जीवन में बड़ा सुधार आने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के हाथ आगे बढ़ने का कोई मौका लग सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उचित सलाह लेकर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। गुस्से या बहसबाजी से बात काफी बढ़ सकती है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है जिसे लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने सारे जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें अन्यथा आपकी इस यात्रा से आपका समय और धन ही नष्ट होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। आपको अपने माता-पिता के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंता मुक्त रहना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको कोई भी काम जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी काम को बिना प्लानिंग के न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है, साथ ही आज बॉस भी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप इसका सदुपयोग करें। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही धन खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार में लाभ का योग बन रहा है विशेष रूप से अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। घर के सदस्यों को अनदेखा न करें। वैवाहिक जीवन में यदि कोई परेशानी है तो आपको शांत दिमाग से और समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर होगा आप खुलकर अपने जीवनसाथी के साथ बात करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों का जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों के लंबित कार्य पूरे होंगे जिससे आपका कार्य भार कम होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत आज आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। यह बदलाव आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर के माहौल में सुधार आएगा। परिजनों के साथ चल रही गलफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता है। आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत देवी मां की पूजा अर्चना से करें। साथ ही मीठे का दान करना भी आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता की मदद से आज आपका अटका हुआ व्यवसायिक मसला सुलझ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर हो या कार्यस्थल आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अपने द्वारा किए हुए सभी कार्यों की दोबारा जांच जरूर कर लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की जरूरत है अन्यथा आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपनों के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशाल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपको देर रात तक जागने की आदत को बदलना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 21 July 2021 Wednesday

What does your Tuesday July 20, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, July 20, 2021, 16:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion