For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 जनवरी राशिफल: तुला राशि वालों की आज बड़ी समस्या का होगा समाधान

|

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा या फिर बढ़ेगी आपकी मुश्किलें? यह सब बताएगा आपका दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं आज ग्रहों की स्थिति क्या कहती है आपके बारे में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और धैर्य से काम लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप चाहकर भी अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप रोजाना ध्यान करें और अनावश्यक तनाव लेने से बचें। व्यापारी अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं और आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो गुस्से में दूसरे कर्मचारियों के साथ सख्ती से पेश आने से बचें विशेष रूप से अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप बड़े आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको घूमने फिरने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: प्रातः 4:15 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। साथ ही सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं और अपने घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे से चिकित्सक से सलाह लें। लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना होगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आपको ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी भी गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय न दे पाएं। आज आपके प्रिय का मूड कुछ खराब रहेगा। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ठंडी चीजों से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। हो सकता है घर में चल रहे विवाद को शांत करने के लिए आपको आज कोई कठोर निर्णय भी लेना पड़े। इस समय आपको निष्पक्ष होकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। काम से जुड़ी आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहने वाली है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको शराब का सेवन करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपका अधिक मन लगेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को खूब सराहेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। अगर आप कारोबारी हैं तो नए स्टॉक के लिए यह समय ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। बस स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कुछ समय से यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर के काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। आज आपको स्वयं के लिए भी अतिरिक्त समय मिल सकता है। प्लास्टिक का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। आपका रूखा व्यवहार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ साझा करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में समय बर्बाद करने से बचें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। दफ्तर में आज आपके बॉस का मूड कुछ गर्म रहेगा। बेहतर होगा आप छोटी सी भी लापरवाही न करें। कारोबारियों को सक्रिय रहने की जरूरत है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। बड़े भाई के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। आपका गुस्सा किसी बड़े विवाद का कारण बन सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस वजह से आपको काफी थकान महसूस हो सकती है। हालांकि आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। ध्यान रहे मेहनत से आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। इससे आपके लिए तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। बेहतर होगा छोटे से छोटे काम को भी पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करें। व्यापारियों के लिए अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आपका काम अनाज से जुड़ा है तो आपको डबल फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा और यादगार दिन गुजारेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत भेंट मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी यह परेशानी दूर होगी। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

परिजनों के साथ आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिले। व्यापारियों को भी लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। इस बात को लेकर आपके बीच कुछ अनबन भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने प्रिय के साथ समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने लंबित कार्य पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो ये आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। आपके बॉस की फटकार भी आपको सुननी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान भी करना पड़ सकता है। अगर आप किसी बड़ी खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 January 2021 Friday

What does your Friday, January 22, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, January 21, 2021, 16:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion