For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 फरवरी राशिफल: जानें आज किन राशियों के जीवन में खुशियां देगी दस्तक

|

आज के इस नए दिन में आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। आज आप समझ पाएंगे कि आपके प्रिय आपके लिए क्या मायने रखते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ सदा के लिए अपना रिश्ता जोड़ने का फैसला ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपकी रूचि कम हो। ऐसे में आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप थोड़ी कोशिश करेंगे तो समय पर आपका काम पूरा हो जाएगा। इस समय आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आपकी वित्तीय समस्या का निदान होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बोरियत भरा रह सकता है। आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं होगा। ऐसे में आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है। आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो सभी पहलूओं पर अच्छी तरह गौर करने के बाद ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए आप कोई तोहफा खरीद सकते हैं। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए अपने खाने पीने की आदत में कुछ बदलाव करें। साथ ही रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार ही आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी नौकरी की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपके उच्च अधिकारी आपकी काफी तारीफ करेंगे। साथ ही आपके प्रतिद्वंदी भी आपसे बेहद प्रभावित होंगे। व्यापारियों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आज व्यापार का कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिलेगा। हालांकि आप सोच समझकर फैसला लेने में विशवास रखते हैं इसलिए आप पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम निर्णय लेंगे। घर में आज खूब शोर शराबा रहेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आज आस पास के लोगों के साथ आपके झगड़े हो सकते हैं, खासतौर पर अपने दफ्तर में आपको इस बात का ज्यादा ध्यान रखना होगा। आपके किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण आप काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाते हैं तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो किसी व्यावसायिक मुद्दे को लेकर आप दोनों के बीच आज अनबन हो सकती है। आपको उनके विचारों को समझना होगा। इसमें आपका ही फायदा है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा न ही करें तो बेहतर होगा। कर्ज या उधार से भी आपको बचना होगा। मानसिक दबाव शारीरिक रूप से भी आपको कमजोर कर सकता है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके भाई या बहन के लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। आज आप आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुछ खास तैयारियों में लगे रहेंगे। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रखकर अपने पारिवारिक जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। माता पिता आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भावनात्मक रूप से आपके साथ हैं और आपका आपसी लगाव भी बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज अपने किसी पुराने व्यावसायिक मामले को लेकर आप दिन भर उलझे रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर अगर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो इसका मतलब आपकी योजनाओं में कुछ कमी है। ऐसे में आपको दोबारा इन पर विचार करना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको ज्यादा बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का परिश्रम सफल हो सकता है। मुमकिन है आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले। यहां से आपकी तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करने के मूड में रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। वैसे भी कुछ दिनों से आपको उनके साथ ठीक से समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

रंग: मैरून

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें ताकि आपके बॉस का गुस्सा आज शांत रहे। यदि आप लापरवाही करते हैं तो स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आपको अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहना होगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी पुराने व्यावसायिक संबंध का भरपूर लाभ मिलेगा। आपका अटका हुआ काम पूरा होने से आज अच्छा खासा फायदा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। इस समय आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं ताकि भविष्य के लिए कुछ बचत कर सकें। आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजेसे रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने की आपकी आदत के कारण आज आप काफी निराश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें अन्यथा इसी तरह आप दुखी रहेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को मजबूत बनाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें। बात बात पर उनकी आलोचना करना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करें। आप संभल कर रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पुराना कोई उधार चुका सकते हैं। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजेसे दोपहर 3:45 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। लंबे समय के बाद अपने करीबी मित्रों के साथ मौज मस्ती करने का आपको मौका मिल सकता है इसलिए इस समय का भरपूर आनंद उठाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक साबित होगा। आज आपकी डेट बहुत ही स्पेशल होने वाली है। आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों को भी आज अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बिना सोचे समझे खर्चे करने की आपकी आदत आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों की तंगी के कारण अचानक आपका कोई काम बीच में ही अटक सकता है। अपने इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। आज आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, उनसे बचने के लिए आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ आज गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसलिए आज आपको बहुत ही तोलमोल कर बात करने की जरूरत है। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके द्वारा पूरे किए हुए किसी काम के लिए आपको खूब तारीफें मिलेंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार ही मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज ज्यादा तनाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इसलिए सावधान रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम7:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। पिछले कुछ समय से आपके किसी करीबी मित्र से यदि आपकी अनबन चल रही थी तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आप दोनों की दोस्ती में वो विश्वास और प्यार लौट आएगा। रोमांटिक लाइफ में आज आप किसी खास के सामने अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि जवाब आपको सकारात्मक मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप इस दिन का भरपूर आनंद लेंगे। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपकी मेहनत को देखते हुए वे आपकी तरक्की के विषय में विचार कर सकते हैं। इस बात से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें बल्कि आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। कमजोर सेहत के कारण आपके काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे। ज्यादा चिंता करने से बचें, समय के साथ आपकी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। आज मित्रों और परिजनों के साथ वक़्त बिताने का प्रयास करें। आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में जरा संभल कर रहें। किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। रोमांटिक लाइफ में आपको अपने जज्बातों पर काबू रखने की जरूरत है। ज्यादा जज़्बाती होना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को दिया हुआ आपका उधार पैसा आज वापस मिल सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 February 2020 Sunday

What does your Sunday, February 23, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, February 22, 2020, 12:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion