Latest Updates
-
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही
23 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी मेहरबान, मिलेगा आर्थिक लाभ
क्या आज आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज छोटी सी बात पर भी आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें और मामले की गंभीरता को समझें। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो आज अपने वरिष्ठों से बात करने के लिए दिन अच्छा है, हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। संभावना है कि पहली ही मुलाकात में आप उनकी ओर आकर्षित हो जाएं। आज सेहत कुछ कमजोर रहने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप दोनों जमकर मस्ती करने वाले हैं। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से आप अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। आज उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। आज माता पिता की सहायता से घर परिवार से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके कठिन परिश्रम के लिए आपको काफी तारीफें मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा है। आप सभी मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज कामकाज को अलग रखकर आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने सामाजिक जीवन पर आज ज्यादा ध्यान देंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय बाद कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वित्तीय लेन देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में किसी विपरीत परिस्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके लिए बात को संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी आ सकती है। खानपान और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिलने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आपकी काबिलियत देखकर आज आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौप सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहने से घरेलू मामलों को सुलझाने में आपको काफी आसानी होगी। आप अपने प्रिय से सलाह लेकर ही आज अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय के बाद आपको इस तरह अपनों के बीच अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आप इसका भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती और खरीदारी पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको किसी तरह की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 7:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक परशानियों के चलते आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज भाई-बहनों से मतभेद संभव है। यदि वे आपकी बात से सहमत न हों तो उन पर किसी तरह का दबाव डालने से बचें। इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो आज आप मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने की संभावना है। हो सकता है आज आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत पर गौर न करें। आप अपने प्रयास जारी रखें क्योंकि जल्द ही आपको इसका उचित फल मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आपके उच्च अधिकारी कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। हो सकता है वे आपको किसी अच्छे पद पर नियुक्त करें। आप ऐसे ही ईमानदारी से अपने प्रयास जारी रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। निवेश का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आज किसी रिश्तेदार की मदद से आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा भी मिल सकता है। अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज कुछ रंग लाएंगे और जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति ठीक रहेगा। आज बच्चे आपको निराश कर सकते हैं। बेवजह की उनकी मांगे पूरी न करें। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आज आप अपने सभी कार्यों को समय पर निपटाने में कामयाब रहेंगे जिससे आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन काफी मुश्किल भरा रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मतभेद घर में कलह का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपनी सलाह उन्हीं को दें जिन्हें उसकी जरुरत है, बेवजह दूसरों के मामले में बोलने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ दिन काफी रोमांटिक गुजरेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एक बार फिर अपने प्रेम का इजहार आपसे करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। आपको लंबे समय से जिस बड़े आर्थिक मुनाफे की प्रतीक्षा थी वो आज आपको मिलने की पूरी संभावना है। आज जीवनसाथी की समझदारी से भी आपको कुछ आर्थिक फायदा हो सकता है। माता पिता आज आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक न रहने से आपको मौज मस्ती का पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने किसी पुराने संपर्क से कुछ लाभ मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको आज के दिन थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी विवादास्पद मुद्दे पर अपने प्रेमी/प्रेमिका से बात करने से आपको बचना होगा वरना आप दोनों के बीच तनाव संभव है। आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना थोड़ी कसरत करनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपके प्रयास सफल होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप दोस्तों के साथ भी कुछ मजेदार समय बिताएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के अटके हुए आर्थिक मुनाफे आज मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर कुछ समय से काम का बोझ आपको परेशान कर रहा था तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप आसानी से अपने काम पूरे करेंगे। वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन होने के कारण आज आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। यदि आप अपने व्यवहार में थोड़ा सा परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तो भविष्य में ऐसी तकरार आप दोनों के बीच नहीं होगी। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी में ट्रांसफर या परिवर्तन संभव है। परिवार में किसी भी प्रकार से मनमुटाव या झगड़े से आपको बचना होगा। बेहतर होगा आप सबके साथ प्यार से पेश आएं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा है। आपके प्रेम का जादू आपके पार्टनर के सिर चढ़कर बोलेगा। आज आपके पार्टनर आपसे मिलने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण मामले को सुलझाने में आपके प्रिय आपकी मदद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। ज्यादा खर्च करने से बचें। आज किसी मित्र से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, ऐसे में आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप काफी ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता पहले के मुकाबले काफी अच्छी रहने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देगा। धन कमाने में आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा पर आप सफल रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं के अनुसार ही वित्तीय मामलों में आगे बढ़ना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपके फैसलों का नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। एमबीए और कला के क्षेत्र से जुड़े छात्र/छात्राओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और उनके आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। सही समय पर आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपको परेशान कर देगी। आज किसी करीबी से उम्मीद के अनुसार आर्थिक सहायता न मिलने से भी आपको निराशा हो सकती है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी समझ में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। परिजनों के बीच बेहतर आपसी तालमेल के कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए भरपूर वक्त मिलेगा। आज आप दोनों की मुलाकात बहुत ही खास रहेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











