For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 सितंबर राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा आज बड़ा आर्थिक लाभ

|

अपने दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा। यहां हम आपको बताएंगे कि आज किन चीजों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि आप आने वाली मुसीबत से बच सकें। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट ना करें बल्कि इस समय का आनंद लें। अपने भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी योजनाओं पर गौर करने की जरूरत है। हो सके तो कुछ जरूरी बदलाव भी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम ना छोड़ें। अगर मन अच्छा रहेगा तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को तनाव मुक्त रखने का पूरा प्रयास करेंगे। आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो बाहर निकलें और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताएं या फिर अपने लिए कुछ खरीदारी करें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों को लेकर चल रही आपकी चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आपको इस बात से सबक लेना होगा कि भविष्य में दोबारा बिना सोचे समझे किसी को उधार ना दें वरना आप इसी तरह परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो जहां तक हो सके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलने की कोशिश करें। साथ ही मतभेदों को टालने का हर संभव प्रयास करें। यदि कोई समस्या हो भी जाती है तो बातचीत के द्वारा सब कुछ संभालने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। जोश में आकर ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए। सेहत की बात करें तो आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप आसानी से पैसा कमा पाएंगे। भूमि मकान से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से भी आपका कुछ फायदा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आपके सभी सोचे विचारे कार्य पूरे होंगे। आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप दोनों का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आपका कोई कार्य इच्छानुसार नहीं हुआ तो आप कुछ ज्यादा उग्र हो सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए भी कुछ समय निकालने में सफल रहेंगे जिससे आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपनी शारीरिक सुंदरता को और बढाने के लिए आप सुंदर पोशाकों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आप को एक नया लुक देने के लिए भी कुछ बदलाव करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही स्पेशल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी दोस्ती आज आखिरकार प्यार में बदल जाएगी। अगर आज आपके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा जाए तो आप फौरान उसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि कहीं ना कहीं आपके दिल में भी उनके लिए वो जगह है जो उनके दिल में आपके लिए है। आज आप काफी उर्जावान रहेंगे और अपने सभी काम काफी तेजी से पूरे करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 मिनट से रात 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका ज्यादा ध्यान पैसों पर ही रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आपके मन में अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह बढ़ जाएगा। आपको समझना होगा कि जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता, मानसिक संतुष्टि भी बेहद जरूरी है। इस समय आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। आपका लापरवाह रवैया परिजनों को दुखी कर सकता है। आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलें ताकि आप अपनों के साथ भी पर्याप्त समय बिता सकें। आज जिससे भी आपकी मुलाकात हो उनके साथ ठीक से बर्ताव करें। बेवजह का रूखापन आपके रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। रोमांटिक लाइफ में आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है क्योंकि आपका विश्वास ही आपके रिश्ते को बनाए रखेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करिए, आपको सफलता जरूर मिलेगी। मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। इस बात में सावधानी बरतें की आप किसके साथ लेन देन कर रहे हैं। आज उधार लेने और देने दोनों से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। बच्चों के साथ बेरुखी से पेश ना आएं बल्कि उन्हें प्यार से समझाएं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकती है। ऐसे लोगों को आप नजरअंदाज करना सीखें। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों से संभलकर रहने की जरूरत है। हो सकता है आज किसी बात को लेकर वे आपसे ज्यादा खुश ना रहें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:00 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं लेकिन निराश होने की ज़रुरत नहीं है। हर रात के बाद सवेरा जरूर आता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। आप बस अपने फैसले सोच समझकर लें। अगर आप भूमि मकान खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो उसके लिए समय अभी अनुकूल नहीं है, आपके रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। घुटनों के दर्द से आप परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने सारे काम करेंगे और खूब तारीफें बटोरेंगे। दांपत्य जीवन में आज आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के रूखे व्यवहार के कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। बेहतर होगा आप परिस्थिति को सुधारने का पूरा प्रयास करें ताकि आपके रिश्ते की मधुरता बनी रहे। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन आज आय के नए स्रोत मिलने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। जल्दबाजी में फैसले ना लें खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। तनाव से भरा दिन रह सकता है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप अपने करीबी लोगों के साथ समय नहीं गुजारेंगे, तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन निवेश के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपके लंबे समय से चल रहे आर्थिक प्रयास भी सफल हो सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह उदास महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताएं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। वरिष्ठों के सहयोग से आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके प्रति कुछ अच्छा नहीं रहेगा। अगर आप भी उग्र होंगे तो बात बहुत आगे बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। छोटे मोटे मतभेद अचानक उभर सकते हैं जिस कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे। कुछ ऐसा करने से बचें जिससे बात और बिगड़ जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर हो या दफ्तर आपको सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह दूसरों के मामले में बोलने से पहले सोच विचार कर लें। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो यह घर में झगड़े की वजह बन सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अच्छे परिणामों के लिए और बेहतरीन प्रयास करें। कामकाज का दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। खुद पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जरूरत से ज्यादा तनाव लेने के कारण आप अपने जरूरी फैसले लेने में सक्षम महसूस नहीं करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पूजा पाठ पर विशेष ध्यान दें। हो सके तो आज कोई बड़ा निर्णय ना लें, परिणाम आपके हित में नहीं आएगा। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उन्नति दायक है और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आप बचत करने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने मित्रों से कुछ लाभ होने की संभावना है। उनके सहयोग से आप अपना जरूरी काम निपटाने में भी सफल रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय एकदम अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 September 2019 Monday

What does your Monday, September 23, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, September 21, 2019, 15:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion