25 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा

क्या आज आपको अपने प्रयासों में मिलेगी सफलता या लगेगी आपके हाथ निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसे सुनकर आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप अपने उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलते हैं तो आने वाले दिनों में इसका अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़े आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। आज किसी करीबी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आप कुछ उदास रहेंगे। यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी सरकारी काम मे अड़चनें आ रही थी तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या जा समाधान हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आज आप अपने काम से ब्रेक लें और आराम पर ध्यान दें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आपका तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। इस तरह तनाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट संभव है। व्यापार करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव से बचें। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपके बॉस आपके काम को खूब सराहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोग यदि किसी नयी परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 7:05 से शाम 4:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

निजी जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। व्यापारियों को ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम लकड़ी, ट्रांसपोर्ट, खाने पीने की चीजों आदि का है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बड़े व्यापारियों को निवेश से बचना होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले समझदारी से लें। अगर आपकी सेहत पर नजर डालें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी थकान और कमजोरी बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। भावनाओं में बहकर आप गलत फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता के विचारों को महत्व देना होगा। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर गौर जरूर करें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। यदि आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो सारे गीले शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आज काम के सिलसिले में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। अटकी हुई योजना दोबरा शुरू हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो आज कोई पुराना पारिवारिक मसला सुलझ सकता है जिससे घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है और आप सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस समय पढ़ाई के प्रति छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। हो सकता है यही वो मौका है जो भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। बेहतर होगा आप खूब मेहनत करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप नया स्टॉक लाने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो किसी रिश्तेदार से आपकी अनबन हो सकती है। निजी मामलों में उनकी दखलअंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। हालांकि आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज के दिन आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कुछ लोग आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपका बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ सकता है जिससे भारी नुकसान संभव है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ने से आज का दिन बहुत ही कठिन रहेगा। इस तरह दबाव में काम करने से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप काम और स्वास्थ्य दोनों पर बराबर ध्यान दें। बाहर की परेशानी बाहर ही सुलझाएं घर पर ऐसी बातों से बचें अन्यथा घर का माहौल बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती पर आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय आपको एक अच्छे मार्केट रिसर्च की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सुस्त रहेंगे और अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। आपके प्रिय आज अपनी सारी नाराजगी भूल कर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता भी आज दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप पूरी मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया आर्डर लग सकता है। आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। हालांकि आपको समय का पूरा ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अटका हुआ आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। माता पिता का भी भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9:05 तक

Story first published: Friday, December 25, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion